1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Lakme Fashion Week 2018: स्वरा फैशन शो वीक में इन फैशन डिजायनर्स के लिए जलवे बिखेरेंगी

Lakme Fashion Week 2018: स्वरा फैशन शो वीक में इन फैशन डिजायनर्स के लिए जलवे बिखेरेंगी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 31, 2018 04:01 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 04:01 pm IST

अभिनेत्री स्वरा भास्कर लैक्मे फैशन वीक समर/रिजॉर्ट-2018 में दो अलग डिजाइनर ब्रांड -वर्णिका अरोड़ा और शैला खुबचंदानी के क्रो के लिए शो स्टॉपर के रूप में जलवे बिखेरेंगी।

swara bhaskar- India TV Hindi
swara bhaskar

नई दिल्ली: अभिनेत्री स्वरा भास्कर लैक्मे फैशन वीक समर/रिजॉर्ट-2018 में दो अलग डिजाइनर ब्रांड -वर्णिका अरोड़ा और शैला खुबचंदानी के क्रो के लिए शो स्टॉपर के रूप में जलवे बिखेरेंगी। बयान के मुताबिक, पांच दिवसीय फैशन वीक बुधवार से शुरू हो रहा है और 'वीर दी वेडिंग' से चर्चित अभिनेत्री फैशन शो में तीसरे और पांचवें दिन कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।

 

स्वरा हाल ही में 'पद्मावत' पर टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने एक खुले पत्र में लिखा कि इस फिल्म में महिलाओं को सती, जौहर और 'योनि' तक सीमित कर दिया गया है।

इन दिनों स्वरा काफी सुर्खियों में है। इसका कारण पद्मावत फिल्म को लेकर ओपन लेटर। स्वरा की मानें तो कुछ बाहरी लोगों के जोर के कारण भंसाली ने अपने फिल्म को 'पद्मावती' से 'पद्मावत' कर दिया।

स्वरा ने लिखा, 'लोगों के डर से दीपिका पादुकोण की कमर ढक दी और फिल्म के 70 शॉट भी काट दिए। इतना सब कुछ करने के बाद आखिरकार फिल्म रिलीज हो सकी और लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं।'

स्वरा को 'रांझणा' और 'अनारकली ऑफ आरा' के लिए पहचाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल