1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Father's Day: जानिए कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत

Father's Day: जानिए कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 17, 2018 03:29 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 09:01 pm IST

दुनिया में सबसे बड़ा दर्जा एक मां का होता है पर इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि एक बच्चे को बड़ा और सभ्य बनाने में उसके पिता का कोई रोल नहीं होता। बच्चे को एक खरोच भी लग जाए तो जितना दर्द एक मां महसूस करती होगी उतना ही दर्द एक पिता भी महसूस करता है।

fathers day- India TV Hindi
fathers day

नई दिल्ली: दुनिया में सबसे बड़ा दर्जा एक मां का होता है पर इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि एक बच्चे को बड़ा और सभ्य बनाने में उसके पिता का कोई रोल नहीं होता। बच्चे को एक खरोच भी लग जाए तो जितना दर्द एक मां महसूस करती होगी उतना ही दर्द एक पिता भी महसूस करता है। वो अलग बात है एक पिता होने के नाते उसकी परवाह, उसके आंसू दिखते नहीं हैं। जल्द ही फादर्स डे आने वाला है। ऐसे में जानते हैं इस खास दिन की शुरुआत कैसे और कहां से हुई। 

फादर्स डे हर साल दुनिया भर में सभी पिता को सम्मान देने के लिए जून के तीसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल यह 16 जून को मनाया जाएगा। फादर्स डे सर्वप्रथम 19 जून 1910 को वाशिंगटन में मनाया गया। साल 2019 में फादर्स-डे के 109 साल पूरे हो गए। इसके पीछे भी एक रोचक कहानी है- सोनेरा डोड की।

सबसे पहला आधिकारिक फादर्स डे 19 जून, 1910 को वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में मनाया गया। दरअसल सोनोरा की मां की मृत्यु के बाद उनके पिता ने ही अकेले रहकर उनकी अच्छे से परवरिश की। एक दिन सोनोरा के दिल में ख्याल आया कि मदर्स डे की तरह आखिर एक दिन पिता के नाम क्यों नहीं हो सकता? बस फिर क्या था अपने पिता को सम्मान देने के लिए सोनोरा ने 19 जून 1910 को पहली बार फादर्स डे मनाया। 

इसके बाद साल 1916 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिवस को मनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। फिर 1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कुलिज ने इसे राष्ट्रीय आयोजन घोषित किया। 

इसके बाद 1966 में पहली बार राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इसे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया। जो कि 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा नियमित अवकाश के रूप में घोषित किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल