Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. घर के मंदिर में न करें ये गलतियां, होगी हानि

घर के मंदिर में न करें ये गलतियां, होगी हानि

India TV Lifestyle Desk Published : Sep 29, 2015 11:53 pm IST, Updated : Sep 30, 2015 11:05 am IST

नई दिल्ली: हर घर में देवी-देवताओं के लिए एक अलग स्थान होता है। कई घर में अपने तरीके से छोटे या बड़े मंदिर बनाते है। हमें उनकी पूजा करने से सभी दुख-दर्द कम होता है

घर के मंदिर में न करें...- India TV Hindi
घर के मंदिर में न करें ये गलतियां, होगी हानि

नई दिल्ली: हर घर में देवी-देवताओं के लिए एक अलग स्थान होता है। कई घर में अपने तरीके से छोटे या बड़े मंदिर बनाते है। हमें उनकी पूजा करने से सभी दुख-दर्द कम होता है साथ ही इससे आपके मन की शांति मिलती है। जिन धरों में विधि विधान से पूजा की जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। जिससे घर की दरिद्रता दूर हो जाएगी, लेकिन कुछ जानकारी न होने पर हम कुछ गलतियां कर बैठते है जिससे कि घर में अशांति उत्पन्न होने लगती है। देवी-देवताओं की विधि-विधान और सच्चें मन से की जाए तो भगवान जल्द ही प्रसन्न हो जाते है। जानिए ऐसी ही बातों के बारें में जो घर के मंदिरों में नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढें- घर में चाहिए सुख-शांति, तो शनिवार को कभी न लाए ये चीजें

  • घर के मंदिर में आप गणेश जी की मूर्ति रखते है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मंदिर में गणेश जी की तीन मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में अशांति आ सकती है।  
  • अपने घर के मंदिर में शंख तो जरुर रखते होगे, लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि एक से ज्यादा शंख मंदिर में न हो। अगर ऐसा हो तो एक शंख मंदिर से हटा दे।
  • घर के मंदिर में ज्यादा बड़ी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। यदि आप अपने मंदिर में शिवलिंग रखना चाहते हैं तो शिवलिंग अपने अंगूठे के आकार से बड़ा नहीं होना चाहिए। शिवलिंग बहुत संवेदनशील होता है और इसी वजह से घर के मंदिर में छोटा-सा शिवलिंग रखना शुभ होता है।
  • शास्त्रों के अनुसार घर में कभी भी खंडित मूर्तिया नही रखनी चाहिेए, क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत खुल जाता है। जो अशुभ माना जाता है। इसलिए घर में खंडित मूर्ति की पूजा वर्जित है।
  • मंदिर में पूजन करते समय यह बात ध्यान रखा जाना चाहिए कि पूजा के बीच में दीपक नही बुझना चाहिए। ऐसा होने पर पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है।
  • हमेशा देवी-देवताओं को फूल और पत्तियां अर्पित करने से पहले एक बार साफ पानी से जरुर धो लेना चाहिए।
  • तुलसी के पत्तों को 11 दिनों तक बासी नहीं माना जाता है। इसलिए इसकी पत्तियों पर हर रोज जल छिड़कर आप भगवान को अर्पित कर सकते है।

अगली स्लाइड में और क्या काम नही करनें चाहिए मंदिर में

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement