1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. समय से पहले बाल सफेद होने के ये हैं असली कारण, जानकर हो जाएंगे हैरान

समय से पहले बाल सफेद होने के ये हैं असली कारण, जानकर हो जाएंगे हैरान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2018 01:36 pm IST,  Updated : Apr 15, 2018 01:36 pm IST

उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना स्वाभाविक बात है लेकिन बढ़ते प्रदूषण और खानपान में होने वाली गड़बड़ी की वजह से बालों का कम उम्र में सफेद होना आज हर चार में से एक व्यक्ति की समस्या है। ऐसे में इस समस्या की जड़ को समझना बेहद जरूरी है तभी आप इस परेशानी से अच्छे से निपट सकेंगे।

hair care
hair care

रुटीन में लाएं ये बदलाव
बाल लंबे समय तक अपनी रंगत न खोएं इसके लिए आप बेझिझक होकर आंवला, शिकाकाई आदि का उपयोग करें। आंवले को न सिर्फ डाइट में शामिल करें बल्कि मेंहदी में मिलाकर या घोल बनाकर बालों की कंडिशनिंग करते रहें। चाहे तो आंवले को बारीक काट लें और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं। इससे भी बाल सफेद नहीं होंगे।

कढ़ी पत्ता खाने से भी बाल जल्दी सफेद नहीं होते। भोजन में कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल भी करें। आंवले की तरह ही कढ़ी पत्ते को भी को बारीक काट लें और गर्म नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं। नैचुरल हेयर डाइ का इस्तेमाल करें जैसे मेंहदी, चायपत्ती का पानी, चुकंदर का रस। इनसे बालों को जरूरी तत्व भी मिलेंगे और इनका रंग भी बरकरार रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल