1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ड्रैंडफ ने आपके बालों को बना लिया है अपना घर, तो इन घरेलू उपाय से पाएं तुरंत निजात

ड्रैंडफ ने आपके बालों को बना लिया है अपना घर, तो इन घरेलू उपाय से पाएं तुरंत निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2018 09:06 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 09:06 pm IST

डैंड्रफ से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय जिसके इस्तेमाल कर आपके बाल घने और चमकदार हो जाएगे। साथ ही हमेशा के लिए डैंड्रफ से निजात पा सकते है।

dandruff- India TV Hindi
dandruff

नई दिल्ली: काले घने बालों का सपना पर लड़की का होता है, क्योंकि खूबसूरत बाल ही आपकी सुन्दरता में चार-चांद लगा देते है। बालों की अच्छी तरह से केयर न कर पाने से बालों में समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसमें से मुख्य है डैंड्रफ। इसके होने का मुख्य कारण खुश्की और रूखापन है। डैंड्रफ हो जाने से बालों का हाल बुरा हो जाता है और धीरे-धीरे झड़ने लगते है। डैंड्रफ किसी भी मौसम में हो सकता है।

जानिए डैंड्रफ से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय जिसके इस्तेमाल कर आपके बाल घने और चमकदार हो जाएगे। साथ ही हमेशा के लिए डैंड्रफ से निजात पा सकते है।

  • बालों को साफ रखने के लिए सप्ताह में कम से कम दो बार बालों में शैंपू करें और अच्छी तरह धोएं जिससे कि सिर में शैंपू के अवशेष न बचें और डैंड्रफ की समस्या उत्पन्न न हो।
  • बालों को हमेशा गुनगुने पानी से धोना चाहिए। गर्म पानी का इस्तेमाल नही करना चाहिए क्योंकि इससे बाल डैमेज है जाते हो और झड़ने लगते है।
  • बालों को रोज ब्रश करने और मालिश करने से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिल सकता है
  • डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गुनगुने नारियल के तेल में कुछ बूदें नीबू की डालकर अंगुलियों के पोरों की सहायता से बालों की जड़ो में लगाए और 15 मिनट लगाए रहनें के बाद इसे धो लें। जल्द ही रूसी से छुटकाका मिल जाएगा।
  • रूसी से अपने बालों को बचाने के लिए तली-भुनी चीजों का परहेज करें और अपनी डाइट में पौष्टिक आहार, जैसे दूध, दही, हरी-सब्जियां, अंकुरित अनाज आदि को शामिल करें।
  • हफ्ते में 1-2 बार बालों में ऑयल जरूर लगाना चाहिए। इससे स्कैल्प को काफी फायदा होता है। वहीं, स्कैल्प की मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बढ जाता है और मसल्स रिलैक्स हो जाते हैं। साथ ही बालों का लंबाई और चमक बढ़ जाती है।

और उपाय जानने के लिए देखे वीडियो...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल