1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 10 मिनट में चाहिए सिल्की और हेल्दी बाल तो शहद का इस तरह इस्तेमाल करना न भूलें

10 मिनट में चाहिए सिल्की और हेल्दी बाल तो शहद का इस तरह इस्तेमाल करना न भूलें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 20, 2018 01:01 pm IST,  Updated : Jan 20, 2018 01:01 pm IST

आपके बाल अगर लंबे है, स्ट्रेट है या कार्ली तो ठीक है लेकिन विंटर सीजन में बाल काफी ड्राई हो जाते हैं। इस वजह से उन्हें कई प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

hair care- India TV Hindi
hair care

नई दिल्ली: आपके बाल अगर लंबे है, स्ट्रेट है या कार्ली तो ठीक है लेकिन विंटर सीजन में बाल काफी ड्राई हो जाते हैं। इस वजह से उन्हें कई प्रकार के दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बालों में ड्राईनेस के कई कारण हो सकते हैं जैसे प्रदूषण, मौसम, नमी, हीट स्टाईलिंग या लगातार कैमिकल आदि का इस्तेमाल करना।

Related Stories

इस ड्राईनेस से परेशान होकर लोग हजारों रुपये पार्लर में खर्च कर देते है। लेकिन अब यह सब करने की जरूरत नहीं क्योंकि आप आराम से घर में ही रूखे और बेजान बालों से निजात पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको कुछ खास टिप्स का ध्यान रखना होगा।

रूखे बालों के लिए इन खास टिप्स का ध्यान रखें

सबसे पहले ड्राई बालों को सही करने का सबसे बेहतर तरीका है। आप एक कप कच्चा दूध या नारियल दूध लें। इसमें दो चम्मच बेसन मिलाएं।
इसको अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें और बालों पर अच्छे से लगा लें। इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद पानी से और बाद में शेम्पू से धो लें।

अंडे का पैक
अंडे का पैक

अंडे का पैक
अंडे की जर्दी, बालों को सिल्‍की बनाने के लिए काफी लाभदायक होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को मॉश्‍चराइज करता है।
सबसे पहले दो अंडे लें और उन्‍हे तोड़ लें।
अच्‍छी तरह फेंट लें, इसमें एक चम्‍मच शहद और दही मिला लें।
अच्‍छी तरह मिश्रित करने के बाद इसे बालों में लगाएं।
बाद में, ठंडे पानी से धो लें और शैम्‍पू कर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल