1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मिल्क पाउडर को ऐसे करें अपने चेहरे पर इस्तेमाल, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

मिल्क पाउडर को ऐसे करें अपने चेहरे पर इस्तेमाल, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 08, 2021 11:45 pm IST,  Updated : Oct 08, 2021 11:45 pm IST

अगर आप भी पिंपल्स, दाग-धब्बे, टैनिंग जैसे कई त्वचा समस्याओं से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिसेअपनाकर चेहरे पर फिर से निखार लौट आएगा।

home remedies for clear and glowing skin- India TV Hindi
 त्वचा से दाग-धब्बों की समस्या दूर करने के घरेलू नुस्खे Image Source : PEXEL.COM

आजकल हर कोई निखरी और खूबसूरत त्वचा पाना चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। बेदाग और निखरी त्वचा से न सिर्फ पर्सनालिटी खिलकर आती है बल्कि इससे कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता है। हांलाकि आज के समय में प्रदूषण, सूरज की किरणें, धूल-गंदगी, खराब लाइफस्टाइल , त्वचा की साफ-सफाई न करना, स्ट्रेस, एंग्जायटी के कारण भी पिंपल्स, दाग-धब्बे, टैनिंग जैसे कई त्वचा संबंधित समस्याएं हो जाती हैं। 

Skincare Routine: बेदाग निखरी त्वचा के लिए सुबह के समय करें ये रूटीन, दाग-धब्बों से भी मिलेगी निजात

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिससे अपनाकर चेहरे पर फिर से निखार लौट आएगा। ग्लोइंग स्किन के लिए दूध काफी फायदेमंद होता है। आप अपने त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए दूध से तैयार फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में बेहद ही कारगर होता है। मिल्क पाउडर को आप  स्क्रब, पैक और सीरम के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

स्क्रब के रूप में

आप मिल्क पाउडर को स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप दो चम्मच मिल्क पाउडर में आधा चम्मच कॉफी पाउडर मिला लें। अब इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और इसे 5 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। 5 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए घर पर बनाएं ये उबटन, पाएं चमकदार त्वचा

फेस पैक के तौर पर

मिल्क पाउडर का फेस पैक भी बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं।  फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच मिल्क पाउडर लें उसके बाद इसमें थोड़ी सी हल्दी और एक चम्मच बेसन मिलाएं। उसके बाद इसमें दो से तीन चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे तरह से पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा से टैनिंग की समस्या दूर हो जाती है।

फेस सीरम के तौर पर

सीरम टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाता है।  इसके लिए एक चम्मच मिल्क पाउडर में 2 से 3 चम्मच गुलाब जल मिला दें। अब इस मिश्रण को रुई की मदद से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें। जब चेहरा अच्छी-तरह से सूख जाए तो रुई में गुलाब जल मिलाकर चेहरे को साफ करें उसके बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से स्किन न सिर्फ मुलायम होगी, बल्कि चेहरे के दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।

आंखों को ठंडक पहुंचाएगा ये आयुर्वेदिक काजल, जानिए बनाने का सिंपल तरीका

 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे किसी पेशेवर की सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल