1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों को सफेद होने और टूटने से बचाता है आंवला का पानी, ऐसे घर में तैयार कर सकते हैं, मजबूत होंगे बाल

बालों को सफेद होने और टूटने से बचाता है आंवला का पानी, ऐसे घर में तैयार कर सकते हैं, मजबूत होंगे बाल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 06, 2026 09:34 am IST,  Updated : Aug 06, 2026 09:34 am IST

आंवला बालों के लिए वरदान है। आंवला खाने और बालों पर लगाने दोनों से फायदा मिलता है। आंवला में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो बालों को सफेद होने से बचाते हैं और बालों को अंदर से मजबूती देते हैं। इससे बालों का झड़ना भी कम हो जाता है।

बालों के लिए आंवला पानी- India TV Hindi
बालों के लिए आंवला पानी Image Source : INDIA TV

बालों के सफेद होने, बालों के झड़ने और बालों के कमजोर होने की समस्या से लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। मार्केट में आपको एक से एक शैंपू, मास्क और तेल मिल जाएंगे जो बालों को काला बनाने और झड़ने से रोकने का दावा करते हैं। लेकिन नतीजा वही रहता है। बालों को मजबूत बनाने के लिए आपको डाइट में आंवला जरूर शामिल करना चाहिए। आंवला बालों को अंदर से मजबूत, काला और घना बनाता है। आंवला खाने के साथ-साथ आंवला पानी बालों में लगाने से भी फायदा होता है।   

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल हमेशा खूबसूरत बने रहें तो इसके लिए डाइट में आंवला का इस्तेमाल शुरू कर दें। आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड जैसे कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं। आचार्य बालकृष्ण ने बाताया आंवला का इस्तेमाल बालों पर करने से बालों की समस्याएं कम होती है। इसके लिए आप आंवला का पानी बालों पर लगा सकते हैं। 

बालों के लिए आंवला पानी कैसे बनाएं

आंवला पानी बनाने के लिए आपको ताजा आंवला का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर सीजन नहीं है या आस-पास आंवला नहीं मिल सकता तो इसकी जगह आंवला पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हम कच्चे हरे आंवला से पानी बनाना बता रहे हैं तो उसके लिए 4-5 आंवला को अच्छी तरह से पहले धो लें और टुकड़ों में काट लें। अब एक बर्तन में 1 लीटर पानी गर्म होने के लिए रखें। इसमें कटे हुए आंवला डालकर उबालें। इसे तब तक उबालना है जब तक कि पानी का रंग भूरा न हो जाए। अब गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें। आंवला पानी को किसी कपड़े या छन्नी से छान लें। अब इस तैयार आंवला के पानी को किसी बोतल में भर लें और उपयोग करें। 

बालों में कैसे लगाएं आंवला पानी

इसे बालों को धोने से पहले अच्छी तरह से पूरे सिर में स्प्रे कर लें। आंवला के पानी को बालों पर धोने से पहले अच्छी तरह से जड़ों में लगाएं और 1-2 घंटे ऐसे ही रहें। इशके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। इस तरह हफ्ते में दो बार आंवला पानी लगाने से बालों को मजबूती मिलेगी।

बालों पर आंवला पानी लगाने के फायदे 

आंवला का पानी बालों पर लगाने से बालों के विकास में मदद मिलती है। इससे विटामिन सी मिलता है जो बालों की ग्रोथ में असर करता है। आंवला बालों के सफेद होने और बालों में इंफेक्शन से बचाता है। आंवला का पानी एजिंग प्रोसेस को रोकने का काम करता है। इससे बाल मजबूत और घने होते हैं। बालों को भरपूर पोषण मिलता है और टूटना कम होने लगता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल