1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अंडर आर्म्स के कालेपन और बदबू से हैं परेशान, आज़माएं ये घरेलू उपाय दूर हो जाएगी ये समस्या

अंडर आर्म्स के कालेपन और बदबू से हैं परेशान, आज़माएं ये घरेलू उपाय दूर हो जाएगी ये समस्या

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 08, 2024 06:38 pm IST,  Updated : Feb 08, 2024 06:39 pm IST

हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप काली अंडर आर्म्स को साफ कर सकती हैं।

Black Underarm- India TV Hindi
Black Underarm Image Source : SOCIAL

अंडरआर्म्स हमारी बॉडी का वो हिस्सा है जिसकी देखभाल स्किन जितनी ही ज़रूरी है। लेकिन साफ सफाई के बाद भी कई लोग हैं कि स्किन बेहद काली होती है। दरअसल, कई बार हार्मोनल बदलाव, ब्लेड से शेविंग करने और ज्यादा स्मोकिंग करने की वजह से भी वहां की स्किन काली पड़ने लगती है। कई बार तो बहुत ज़्यादा दुर्गन्ध भी आती है। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से गुज़र रही हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों को ज़रूर ट्राई करें। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप काली अंडरआर्म्स को साफ कर सकती हैं।

बेसन का पेस्ट है फायदेमंद

अगर आपका अंडरआर्म्स भी काला है तो वहां पर बेसन का पेस्ट ज़रूर अप्लाई करें। बेसन बहुत आसनी से स्किन के कालेपन को हटाता है। बेसन में 3 चम्मच दही और थोड़ा सा नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बनाएं।अब  इस घरेलू पैक को अंडरआर्म्स के नीचे लगाएं, इसे आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें। कुछ ही दिनों में आपको साफ़ निखार देखने को मिलेगा।

नींबू और चीनी के स्क्रब से चमकेगी स्किन

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में नींबू और चीनी का स्क्रब बेहद फायदेमंद है। स्क्रब करने से डेड स्किन निकल जाता है और स्किन के ऊपर जमी गंदगी साफ हो जाती है। ऐसे में नींबू और चीनी का स्क्रब बनाकर अंडरआर्म्स पर 15 मिनट तक स्क्रब करें और फिर इसे साफ़ पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में आप 2 बार करें। इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स की स्किन साफ़ हो जायेगी।

बेकिंग सोडा से अंडरआर्म्स का कालापन होगा दूर 

एक चम्मच बेसन में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें दो चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को लगाकर सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से स्किन को साफ करें। इस प्रयोग को दो दिन का गैप लेने के बाद जरूर दोहराएं।

नींबू दूर करता है गंदगी 

नींबू एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जो स्किन के डर्ट को आसानी से क्लीन करता है। नहाने से पहले नींबू के स्लाइस से अंडरआर्म्स को घिसें, और इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है जो धीरे-धीरे अंडरआर्म्स का रंग हल्का कर देता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल