1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कंघी करते समय हाथ में आ जाता है बालों का गुच्छा? आज़माएं केले का ये मास्क Hair होंगे जड़ से मजबूत

कंघी करते समय हाथ में आ जाता है बालों का गुच्छा? आज़माएं केले का ये मास्क Hair होंगे जड़ से मजबूत

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jan 03, 2024 10:26 pm IST,  Updated : Jan 03, 2024 10:28 pm IST

अगर आप भी झड़ते और टूटते बालों से परेशान हैं तो पार्लर में जाकर केमिकल ट्रीटमेंट कराने की बजाय घरेलू नुस्खों को आज़मायें। अपने बालों को डैमेज से बचाने, जड़ से मजबूत बनाने के लिए केले के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Banana mask for hair - India TV Hindi
Banana mask for hair Image Source : SOCIAL

ठंड में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं जिस वजह से वे लगातार टूटने लगते हैं। ठंड के अलावा बालों के झड़ने के पीछे स्ट्रेस, हॉर्मोन्स इम्बैलेंस, प्रदूषण और जेनिटिक जैसी वजहें हो सकती हैं। अगर आप भी झड़ते और टूटते बालों से परेशान हैं तो पार्लर में जाकर केमिकल ट्रीटमेंट कराने की बजाय घरेलू नुस्खों को आज़मायें। दादी नानी के ज़माने के ये नुस्खे आपके बालों की बेहहतरीन देखभाल करेंगे। अपने बालों को डैमेज से बचाने, जड़ से मजबूत बनाने और हेयर ग्रोथ के लिए केले के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। केला आपके बालों को जड़ से मजबूत बनाने में बेहद कारगर है। केले के इस्तेमाल से आपके बालों में शाइन आएगी और बाल झड़ने की समस्या भी खत्म होती है। केले में मौजूद पोटेशियम बालों की सुरक्षा करते हैं। चलिए आपको बताते हैं आप केले का मास्क कैसे बनाएं।

हेयर के लिए फायदेमंद है केला

केला मैग्नीशियम, पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन बी 6, विटामिन सी और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। ये सभी हमारे बालों के लिए शक्तिशाली पोषक तत्व माने जाते हैं। इसके अलावा, इसमें सिलिका होता है, जो कोलेजन का प्रोडक्शन में मदद करता है। ऐसे में केले का मास्क आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। केले के हेयर मास्क से डैमेज बालों में जान आती है। इसमें मौजूद स्मूदनिंग गुण फ्रिजी बालों को स्मूथ करने का काम करते हैं। इसके इस्तेमाल से बाल को मुलायम और रेशमी बनाया जा सकता है। साथ ही केले में मौजूद कोलेजन प्रोटीन बालों को मजबूत और घना बनाता है। अगर आप भी बालों की नैचुरल चमक को पाना चाहते यहीं तो केले का मास्क ज़रूर लगाएं।

मेथी में इन दो चीज़ों को मिलाकर बनाएं हेयर पॉलिशिंग मास्क, लगाते ही जड़ से मजबूत होंगे बाल, आ जाएगी चमक

ऐसे बनाएं केले का मास्क

केले का हेयर मास्क आपके बालों को हेल्दी रखने के साथ हाइड्रेट करता है। केले का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक पके केले को मैश करके एक स्मूथ पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 2 विटामिन ई का ऑयल मिलाएं। अब पेस्ट को वापस अच्छी तरह ब्लेंड करें। जब पेस्ट अच्छी तरह बन जाए तब इसे अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। आधे घंटे बाद अपने हेयर को वॉश करें, इससे बालों की डीप कंडीशनिंग होती है और वे शाइनी बनते हैं।  

इस भारतीय सब्जी को पसंद नहीं करते बाहर के लोग, दुनिया की सबसे खराब डिशेज की लिस्ट में आया नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल