1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कर्ली हो या स्ट्रेट, होली के ज़िद्दी रंगों से अपने बालों को ऐसे करें प्रोटेक्ट

कर्ली हो या स्ट्रेट, होली के ज़िद्दी रंगों से अपने बालों को ऐसे करें प्रोटेक्ट

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 23, 2024 06:41 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 08:34 pm IST

अगर आपको रंग खेलना पसंद है लेकिन बालों के खराब होने के डर से इससे दूर भागती हैं तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

Protect Hair From Holi Colour- India TV Hindi
Protect Hair From Holi Colour Image Source : SOCIAL

रंगों और खुशियों का त्योहार होली में बस अब कुछ ही बचे हैं। ऐसे में लोगों के घरों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है साथ ही हर कोई रंगों में डूबने को तैयार हैं। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को होती है क्योंकि उन्हें रंगों से खेलने के साथ-साथ अपनी त्वचा और बालों का भी ख्याल रखना होता है। होली पर मिलने वाला रंग हानिकारक केमिकल से बना होता है जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इसका ख्याल रखना बेहद ही जरूरी होता है। ऐसे में यदि आपको रंग खेलना पसंद है लेकिन बालों के खराब होने के डर से इससे दूर भागती हैं तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे बेहतरीन टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बालों को बचा सकेंगे। जानिए कैसे रखें बालों का ख्याल।

  • होली खेलने से पहले अपने बालों पर एलोवेरा या जैस्मिन युक्त नारियल तेल अच्छी तरह से लगा लें। ये आपके बालों को नुकसान होने से बचाने में मदद कर सकता है।
  • होली खेलने जाने से पहले बाल खोलकर ना जाएं। अपने बालों को जूड़ा बना लें या फिर चोटी बनाकर रखें।
  • बालों को रंगों के हानिकारक केमिकल से बचाने के लिए होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगाएं। इससे आपके बालों पर रंगों का बुरा असर नहीं होगा। इसके लिए दो बड़े चम्मच बादाम तेल में दो बूंद लैवेंडर का तेल, एक बूंद गुलाब जल, दो या तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें फिर इसे अपने बालों में लगाएं। 
  • घुंघराले बालों की अपनी एक अलग खासियत होती है। इसमें प्राकृतिक रूप से चमक भी कम होती है क्योंकि, घुंघराले बालों के क्यूटिकल्स ज्यादा खुले होते हैं जिसकी वजह से यह आसानी से टूटने लगते हैं। साथ ही ये जल्दी उलझ भी जाते हैं। ऐसे में होली खेलने जाने से पहले बालों को धोकर नारियल तेल लगा लें। 
  • यदि आपके बाल कलर किए हुए हैं तो ऐसे में बालों पर गुनगुना नारियल तेल लगाना न भूलें क्योंकि कलर किए गए बालों पर पहले से ही  केमिकल की वजह से नुकसान हो जाता है। इसलिए होली खेलने जाने से पहले आप बालों की जड़ों में नारियल तेल लगाएं। इससे बाल सुरक्षित रहेंगे साथ ही उनका रंग उड़ने से भी बच जायेगा। 
  • अपने बालों से रंग निकालने के लिए हर दिन माइल्ड शैम्पू से बालों को धोएं ताकि बाकी बचे रंग निकल जाए। इसके बाद गुनगुना नारियल तेल लगा लें।

ये भी पढ़ें-

होली के रंग और पानी से मोबाइल को कैसे बचाएं? फोन को गीला होने से बचाने के लिए अपना लें टिप्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल