1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. क्या हेयर ड्रायर से बाल झड़ते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे रोज इस्तेमाल करने के नुकसान

क्या हेयर ड्रायर से बाल झड़ते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे रोज इस्तेमाल करने के नुकसान

 Published : Apr 04, 2024 11:51 am IST,  Updated : Apr 04, 2024 11:51 am IST

अक्सर गीले बालों को ड्राई करने के लिए लोग हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, समझने वाली बात ये है कि क्या इसका रेगुलर इस्तेमाल बालों के लिए नुकसान है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Can we use hair dryer - India TV Hindi
Can we use hair dryer Image Source : SOCIAL

अक्सर हम सभी गीले बालों को सूखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ये रेगुलर रूटीन का रूप ले लेता है और पुरुष हो या महिला, बाल सूखाने के लिए ये तरीका हमेशा काम आता है। लेकिन, हेयर ड्रायर से बालों को ड्राई करना इसे नुकसान पहुंचा सकता है। ये हम नहीं बल्कि, Dermatologist Dr. Nivedita Dadu, Founder & Chairman, Dadu Medical Centre का कहना है। उनसे हमने हेयर ड्रायर इस्तेमाल करने से जुड़े कुछ सवालों को पूछा जिसके जरिए हम समझ सकते हैं कि ये हमारे बालों के लिए कितना नुकसानदेह हो सकता है। 

क्या हम रोज हेयर ड्रायर का उपयोग कर सकते हैं?

नहीं, रोजाना हेयर ड्रायर का उपयोग करना उचित नहीं है। हेयर ड्रायर बालों को रूखा बना सकते हैं। इनसे निकलने वाली गर्मी के कारण बालों के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान होता है। इससे बाल अंदर से डैमेज होते हैं और इनमें ब्रेकेज की समस्या तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा भी रोज हेयर ड्रायर इस्तेमाल करने के कई नुकसान हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

hair dryer daily Side effects
Image Source : SOCIALhair dryer daily Side effects

रोज हेयर ड्रायर इस्तेमाल करने के नुकसान

-हेयर ड्रायर से निकलने वाली अत्यधिक गर्मी बालों के क्यूटिकल्स को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे बाल उलझे, दोमुंहे हो जाते हैं और बाल पूरी तरह से बेजान हो जाते हैं। 

-ये स्कैल्प में जलन पैदा करने की वजह बनती है। इससे स्कैल्प पर खुजली और सूजन की समस्या हो सकती है। 
-हेयर ड्रायर के नियमित उपयोग से बालों का प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है, जिससे वे रूखे हो जाते हैं और टूटने का खतरा बढ़ जाता है।
- हेयर ड्रायर का लगातार उपयोग समय के साथ बालों की जड़ों को कमजोर कर सकता है, जिसके कारण बाल भंगुर और कमजोर हो जाते हैं।
-तेज गर्मी के कारण बालों की लचक खो सकती है, जिससे उनके क्षतिग्रस्त होने और टूटने की संभावना बढ़ जाती है। 

इन नुकसानों को कम करने के लिए, गीले बालों पर ज्यादा टेंपरेचर के साथ हेयर ड्रायर इसतेमाल करने से बचें। हेयर ड्रायर का उपयोग करने से पहले बालों को हमेशा थोड़ा सूखने दें या तौलिये का धीरे से उपयोग करें। इसके अतिरिक्त, माइक्रोफाइबर वाले तौलिये का उपयोग करके और कोशिश करें जितना हो सके आपके बाल नेचुरल तरीके से सूख जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल