1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हेयर वॉश के बाद भूलकर भी न करें ये गलती वरना झाडू जैसे रूखे-सूखे हो जाएंगे आपके बाल

हेयर वॉश के बाद भूलकर भी न करें ये गलती वरना झाडू जैसे रूखे-सूखे हो जाएंगे आपके बाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 25, 2023 01:48 pm IST,  Updated : Mar 25, 2023 01:48 pm IST

सिर धोने के बाद बालों पर तौलिया लपेटने से न सिर्फ बाल कमजोर होते हैं, बल्कि स्कैल्प इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में तौलिया लपेटने के बजाय बालों को अन्य तरीकों से सुखाना चाहिए।

Hair fall tips- India TV Hindi
Hair fall tips Image Source : FREEPIK

इन दिनों बाल झड़ने की समस्या महिलाओं और पुरुषों में बेहद कॉमन हो गई है। अपने बालों की रख रख रखाव के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। लेकिन नहाते समय और उसके बाद हम कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं। जैसे हम देखते हैं कि ज्यादातर महिलाएं नहाने के बाद सिर पर तौलिया लपेट लेती हैं। ऐसा करने के पीछे वजह है कि वह सोचती हैं कि उनके बाल जल्दी सूख जाएंगे। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऐसा करने से आपके बालों को काफी गंभीर नुकसान हो सकते हैं और हमें ऐसा करने से बचना चाहिए। गीले बालों पर तौलिया लपेटने के कई नुकसान होते हैं।

बाल धोने के बाद तौलिया लपेटने से होते हैं ये नुकसान 

डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन: गीले बालों पर तौलिया लपेटने से सिर काफी देर तक गीला रहता है और इससे डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। और स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है, जो बालों के लिए नुकसानदायक है।

टूट जाते हैं कमजोर बाल: जो लोग हेयरफॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं, उन्हें गीलें बालों पर तौलियां नहीं लपेटनी चाहिए। बालों में टॉवल पलेटने पर आपके कमजोर बाल खिंचकर टूट सकते हैं। ऐसे में कई बाल जड़ से टूट जाते हैं वहीं कई हेल्दी बाल भी टॉवल के धागों में उलझकर आधे टूट जाते हैं। ऐसा करने से बाल तेजी से ड्राई होने लगते हैं और बालों की नेचुरल शाइनिंग यानी चमक चली जाती है।

बालों हो जाते हैं ड्राई: नहाने के बाद सिर पर बार-बार तौलिया से रगड़ने का सबसे बुरा असर तो यह है कि इससे आपके बाल हमेशा के लिए ड्राई हो सकते हैं। इसके साथ ही बालों पर तौलियां बांधने से बालों का नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है। नेचुरल ऑइल खत्म होने से बाल रफ हो जाते हैं।

झड़ सकते हैं आपके बाल: नहाने के बाद भीगे बालों पर तौलिया लपेटने से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। क्योंकि इससे बालों में खिंचाव होता है। ऐसा करने से बालों की नसें कमजोर होने लगती हैं। वहीं, बालों की चमक भी खो सकती है।

ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

क्या सलाद में नमक डालना चाहिए? अगर आप भी करते हैं ये गलती तो आज ही कर लें सुधार

नमक खाने से 2030 से पहले हो सकती हैं लाखों लोगों की मौत, WHO ने किया आगाह, ऐसे करें अपना बचाव

नवरात्रि में नौ दिन का व्रत रखने वाले इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल, बॉडी रहेगी हमेशा हाइड्रेटेड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल