1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कंगना रनौत के ये साड़ी कलेक्शन बदले देंगे आपका स्टाइल स्टेटमेंट, कभी नज़र आएंगी महारानी तो कभी गर्ल नेक्स्ट डोर

कंगना रनौत के ये साड़ी कलेक्शन बदले देंगे आपका स्टाइल स्टेटमेंट, कभी नज़र आएंगी महारानी तो कभी गर्ल नेक्स्ट डोर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 05, 2024 07:30 am IST,  Updated : Jun 05, 2024 04:05 pm IST

अगर आपको भी क्रिएटिव और खूबसूरत साड़ियां पहनने का शौक है तो आप कंगना रनौत से प्रेरणा ले सकती हैं।उनकी साड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन देख आप भी अपने वॉर्डरोब में कुछ नए कलेक्शन शामिल कर सकती हैं।

kangana ranaut saree collection- India TV Hindi
kangana Ranaut saree collection Image Source : SOCIAL

कंगना रनौत एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ज़बरदस्त फैशन आइकॉन भी हैं। चाहे वो कुछ भी पहनें उनका लुक हमेशा अलहदा दिखता है। इन दिनों कंगना का साड़ी लुक देखते ही बनता है। एयरपोर्ट लुक से लेकर चुनाव प्रचार तक कंगना जो साड़ियां पहनती हैं वो देखते ही देखनेट फैशन का हिस्सा बन जाता है। कंगना रानौत के पास साड़ियों की एक से बढ़कर एक डिज़ाइन है। आज हमने कंगना के इंस्टाग्राम से उनके कुछ बेहतरीन साड़ी लुक्स चुन कर लाए हैं। अगर आपको भी साड़ियों का शौक है तो यह लेख आपके लिए है। 

 

लाल रंग की बनारसी साड़ी 

इस लाल रंग के बनारसी साड़ी में कंगना किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं।इस साड़ी को और भी ख़ास बना रहा है इसका डिज़ाइनर ब्लाउज़ और कंगना का स्मोकी आयी मेकअप। अगर आपकी शादी  होने वाली है तो अपने रिसेप्शन के लिए आप कुछ इस तरह की साड़ी और मेकअप का चुनाव कर सकती हैं

गोल्डन साड़ी 

इस गोल्डन कलर की साड़ी में कंगना किसी महरानी से कम नहीं लग रही हैं।इस साड़ी के बॉर्डर पर गोटा पट्टी के लेस वर्क का काम किया गया है।कंगना ने इस साड़ी के साथ पर्ल का नेकलेस कैरी किया है जो उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा है।आप भी अपने वॉर्डरोब में ऐसी सैटिन की साड़ी का कलेक्शन रख सकती हैं।

पिंक पेस्टल साड़ी 

इस पेस्टल पिंक कलर की साड़ी में कंगना किसी राजकुमारी जैसी या फिर गर्ल नेक्स्ट डोर के अंदाज़ में दिख रही हैं।इस साड़ी के साथ उन्होंने हेवी चोकर पहना है और बालों को खुला रखा है।आपको भी किसी पार्टी में जाना है तो आप इस तरह की स्टाइलिंग  कर सकती हैं।

घरचोला साड़ी 

इस घरचोला साड़ी में कंगना की खूबसूरत छवि देखते ही बनती है। साड़ी के साथ उन्होंने एमरल्ड हेवी नेकलेस और जूलरी पहना है जो बेहद अलहदा लग रहा है।इस साड़ी के साथ उन्होंने शॉल भी कैरी किया है।इस तरह की स्टाइलिंग आप भी कर सकती हैं।

लेवेंडर पेस्टल शिफॉन साड़ी 

इस लेवेंडर कलर की पेस्टल शिफॉन साड़ी में कंगना बेहद आकर्षक लग रही हैं।उन्होंने इस साड़ी के साथ मिनिमल गोल्डन जूलरी कैरी की है जो उन्हें गर्ल नेक्स डोर का लुक दे रही है.

 

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल