1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों के पोर पोर में दिखने लगी है रुसी, 2 रुपए के कपूर का ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो जड़ों पर जमे ज़िद्दी डैंड्रफ का होगा सफाया

बालों के पोर पोर में दिखने लगी है रुसी, 2 रुपए के कपूर का ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो जड़ों पर जमे ज़िद्दी डैंड्रफ का होगा सफाया

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 06, 2024 07:00 am IST,  Updated : Nov 06, 2024 07:00 am IST

अगर आप भी डैंड्रफ की परेशानी से जूझ रहे हैं तो इसे जड़ से ठीक करने के लिए कपूर का इस्तेमाल करें।

get rid of Dandruf- India TV Hindi
get rid of Dandruf Image Source : SOCIAL

बालों में डैंड्रफ की समस्‍या से कई लोग बहुत ज़्यादा परेशान होते हैं। डैंड्रफ की समस्‍या से लोगों के सिर में खुजली होने लगती है और धीरे धीरे इस वजह से लोगों के सिर में फुंसी और इंफेक्शन हो जाता हाउ. रुसी का सफेद परत झड़कर कपड़ों पर फैल जाती है। इस वजह से उन्‍हें दूसरों के सामने कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है. आपको बता दें डैंड्रफ के पीछे कई कारण होते हैं. जैसे बालों की बेहतरीन तरीके से देखभाल नहीं करना, ढंग से सफाई नहीं करना और सिर की जड़ों में चिपकी रुसी की  वजह से सिर्फ आपके बालों की ग्रोथ ही कम नहीं होती बल्कि आपके बाल भी कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो इसे जड़ से ठीक करने के लिए आप नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाएं।। डैंड्रफ को खत्म करने के लिए आप भी ये नुस्खें ज़रूर आज़माएं।

डैंड्रफ हटाने में कारगर है नारियल तेल और कपूर का मिक्सचर::

नारियल के तेल और कपूर में एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। नारियल का तेल डैंड्रफ और खुजली को कम करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन और खनिजों की भी भरमार होती है। यह स्‍कैल्‍प के सूखेपन को नमी देने में फायदेमंद माना जाता है। वहीं कपूर भी बालों के सेहत और डैंड्रफ के लिए कारगर माना जाता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ को हटाने में असरदार हैं। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को तेजी से बढ़ाता है और बालों के रूखेपन को कम करता है।

ऐसे तैयार करें यह मिक्सचर:

कपूर की 2 गोलियां लें। 1/2 कप नारियल का तेल लें। अब कपूर की गोलियों को पीस कर नारियल के तेल में मिक्‍स करें। फिर नारियल के तेल को किसी कटोरी में डालकर गैस पर तब तक गर्म करें जब तक कि उसमें कपूर घुलने न लगे। नारियल और कपूर तेल को सिर पर लगा कर मालिश करें। कपूर नारियल का तेल लगाने के बाद इसे रात भर रहने दें। सुबह ठंडे पानी से बालों को धो लें या फिर बालों में ये तेल लगाने के एक घंटे बाद अपने बालों को धों ले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल