1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. स्किन को ग्लोइंग बनाने में यह जड़ी-बूटी है बेहद फायदेमंद, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो चेहरे को मिलेगा तुरंत निखार

स्किन को ग्लोइंग बनाने में यह जड़ी-बूटी है बेहद फायदेमंद, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो चेहरे को मिलेगा तुरंत निखार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 13, 2025 11:57 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 11:58 pm IST

इस मौसम में गिलोय की बेल आपको आसानी से कहीं भी मिल जाएगी। आइए जानते हैं स्किन को निखारने के लिए गिलोय का इस्तेमाल कैसे करें।

चेहरे पर गिलोय का उपयोग कैसे करें- India TV Hindi
चेहरे पर गिलोय का उपयोग कैसे करें Image Source : FREEPIK

बेदाग और निखरी स्किन की ख्वाहिश तो हर किसी की होती है लेकिन प्रदूषण और अन्य कारणों से स्किन बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में लोग पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं, जिसका कुछ खास असर भी दिखाई नहीं देता है। यहां हम आपको खूबसूरती बढ़ाने के लिए गिलोय का इस्तेमाल बताने वाले हैं। गिलोय का सेवन ही नहीं इसे लगाने से भी स्किन अच्छी होती है और दाग-धब्बे दूर होते हैं।

चेहरे पर गिलोय का इस्तेमाल कैसे करें?

  • गिलोय-दूध: चेहरे पर निखार पाने के लिए आप गिलोय का इस्तेमाल दूध के साथ करें। इसके लिए आपको गिलोय का 1 चम्मच पाउडर चाहिए होगा। इस पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर इसे फेस पैक की तरह चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 से 30 मिनट के बाद इस फेस पैक को ताजे पानी से साफ करें। आपको कुछ दिनों के इस्तेमाल के बाद ही निखार दिखने लगेगा।

  • गिलोय-गुलाबजल: गिलोय के पाउडर में गुलाबजल मिलाकर लगाने से चेहरे पर निखार आता है। इसके लिए 1 चम्मच गिलोय का पाउडर लें और उसमें जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिक्स करें। इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने पर धो लें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस पैक का इस्तेमाल करें।

  • गिलोय की लकड़ी: गिलोय की मुलायम लकड़ी को पीसकर स्किन पर लगाने से चकत्तों और एलर्जी की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही इस पेस्ट को लगाने से मुहांसों के दिक्कत भी कम होती है। गिलोय की लकड़ी का पेस्ट चेहरे पर सूखने तक लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।

  • गिलोय-एलोवेरा: गिलोय के साथ एलोवेरा मिलाकर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। इसके लिए 1 चम्मच गिलोय के तने के पेस्ट में एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल