1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सावधान! स्किन पर कतई न लगाएं इन दो चीजों का कॉम्बिनेशन, बुरी तरह से डैमेज हो सकती है त्वचा

सावधान! स्किन पर कतई न लगाएं इन दो चीजों का कॉम्बिनेशन, बुरी तरह से डैमेज हो सकती है त्वचा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 24, 2024 10:43 pm IST,  Updated : Jul 24, 2024 10:43 pm IST

अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और जवान बनाए रखना चाहते हैं तो आपको इन दो चीजों के कॉम्बिनेशन से बने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए वरना आपकी स्किन हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ सकता है।

स्किन को डैमेज कर सकती हैं दो चीजें- India TV Hindi
स्किन को डैमेज कर सकती हैं दो चीजें Image Source : FREEPIK

क्या आप भी अपनी स्किन को फ्लॉलेस बनाने के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं? अगर हां, तो आपको किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट के साथ-साथ उसके इंग्रीडिएंट्स को भी ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। दरअसल, कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन आपकी स्किन पर रिएक्ट कर सकता है जिसकी वजह से आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

विटामिन सी और रेटिनॉल का कॉम्बिनेशन

अगर किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट में विटामिन सी और रेटिनॉल का कॉम्बिनेशन है तो आपको सोच-समझकर ही ऐसे प्रोडक्ट को अपनी स्किन पर अप्लाई करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों इंग्रीडिएंट्स का कॉम्बिनेशन आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप विटामिन सी और रेटिनॉल के कॉम्बिनेशन को अपनी स्किन पर अप्लाई करते हैं तो आपकी त्वचा में जलन पैदा हो सकती है।

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन सी और रेटिनॉल को स्किन पर अलग-अलग इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन सी को दिन के समय और रेटिनॉल को रात के समय स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। रेटिनॉल को अप्लाई करने से पहले अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करना न भूलें। ड्राई स्किन पर रेटिनॉल लगाने से आपकी स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है। 

क्यों जरूरी है इंग्रीडिएंट्स पढ़ना?

अगर आपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को खरीदने से पहले उनके इंग्रीडिएंट्स के बारे में जानकारी हासिल नहीं की तो आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का शिकार बन सकते हैं। इंग्रीडिएंट्स पर ध्यान न देने की वजह से ही स्किन में रैश और खुजली जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इसलिए अपनी स्किन को फ्लॉलेस बनाए रखने के लिए आपको सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: 

बरसाती सीजन में सिर से झड़ते बालों ने किया परेशान, हेयर केयर रूटीन में फॉलो करें ये टिप्स

दो नेचुरल चीजें और कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, हेयर फॉल प्रॉब्लम से भी मिलेगा छुटकारा

दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा स्किन के लिए वरदान, अंदर से क्लीन होगी त्वचा और डबल हो जाएगा ग्लो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल