1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दो नेचुरल चीजें और कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, हेयर फॉल प्रॉब्लम से भी मिलेगा छुटकारा

दो नेचुरल चीजें और कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, हेयर फॉल प्रॉब्लम से भी मिलेगा छुटकारा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 21, 2024 04:28 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 04:38 pm IST

अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को इम्प्रूव करना चाहते हैं तो दादी-नानी के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। दो नेचुरल चीजों की मदद से आप अपने बालों की लंबाई बढ़ा सकते हैं।

Home remedies for long hair- India TV Hindi
Home remedies for long hair Image Source : FREEPIK

बालों की लंबाई आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती है। अगर आपको भी यही लगता है कि केमिकल बेस्ड महंगे-महंगे शैंपू या फिर तेल यूज करने से आपके बाल लंबे हो सकते हैं तो आज हम आपकी इस गलतफहमी को दूर कर देते हैं। अगर आप अपने बालों पर नेचुरल चीजें अप्लाई करते हैं तो आप केमिकल फ्री तरीके से अपनी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। आइए ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में जानते हैं। 

दादी-नानी का नुस्खा

दादी-नानी के जमाने से तिल के तेल और मेथी को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। तिल के तेल और मेथी में पाए जाने वाले तत्व आपके बालों को पोषण देने में कारगर साबित हो सकते हैं। सबसे पहले आपको मेथी दाने को भूनकर अच्छी तरह से पीस लेना है। अब आपको मेथी दाने के इस पाउडर को तिल के तेल में मिक्स कर एक पेस्ट बना लेना है। 

कैसे करें अप्लाई?

आप इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ से लेकर सिरे तक अच्छी तरह से अप्लाई कर लें। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप थोड़ी देर के लिए मसाज भी कर सकते हैं। अब आधे-एक घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। मेथी दाने और तिल के तेल से बने इस पेस्ट को एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें और महीने भर के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। 

मिलेंगे फायदे ही फायदे

दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे की मदद से आपकी हेयर हेल्थ को ढेर सारे फायदे मिल सकते हैं। इस पेस्ट को अप्लाई करने से न केवल आपकी हेयर ग्रोथ पर पॉजिटिव असर पड़ेगा बल्कि आपके बाल शाइन भी करने लगेंगे। इस पेस्ट की मदद से आपके बालों को पोषण और मजबूती भी मिलेगी। हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए भी इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा स्किन के लिए वरदान, अंदर से क्लीन होगी त्वचा और डबल हो जाएगा ग्लो

चाहिए लंबे-घने बाल, तो घर पर बनाएं प्याज का शैंपू, हेयर फॉल प्रॉब्लम भी हो जाएगी दूर

बरसाती मौसम में स्किन के लिए फायदेमंद साबित होगी ये सब्जी, ऐसे बनाएं फेस पैक और पाएं दमकती हुई त्वचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल