Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा स्किन के लिए वरदान, अंदर से क्लीन होगी त्वचा और डबल हो जाएगा ग्लो

दादी-नानी का ये घरेलू नुस्खा स्किन के लिए वरदान, अंदर से क्लीन होगी त्वचा और डबल हो जाएगा ग्लो

Written By: Vanshika Saxena Published : Jul 20, 2024 04:14 pm IST, Updated : Jul 20, 2024 05:02 pm IST

अगर आप भी अपनी स्किन के ग्लो को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करना चाहिए। इस नेचुरल तरीके की मदद से आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

स्किन ग्लो के लिए घरेलू नुस्खे- India TV Hindi
Image Source : PEXELS स्किन ग्लो के लिए घरेलू नुस्खे

त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जगह आपको दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। केमिकल फ्री यानी नेचुरल चीजों की मदद से भी आप अपनी स्किन के ग्लो को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आइए ऐसे ही एक नेचुरल तरीके के बारे में जानते हैं, जो न केवल आपकी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस लौटाएगा बल्कि स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर रखने में कारगर साबित होगा। 

कैसे बनाएं बॉडी स्क्रब?

घर पर बॉडी स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आप मसूर की दाल को पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए। अब भीगी हुई इस दाल को दरदरा करके पीस लें और फिर इस पेस्ट में थोड़ा सा सरसों का तेल मिक्स कर लीजिए। अब आपको इस मिक्सचर में हल्दी और दही भी एड कर लेना है। अब आप इस नेचुरल बॉडी स्क्रब को यूज कर सकते हैं। 

इस्तेमाल करने का तरीका

बॉडी स्क्रब इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने हाथों को पानी से गीला कर लेना है। अब आपको घर पर बनाए गए नेचुरल स्क्रब को अपनी बॉडी पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए ठंडे पानी से बॉडी साफ करें। इस नेचुरल स्क्रब के इस्तेमाल से आप अपनी स्किन की रंगत को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। 

मिलेंगे फायदे ही फायदे

मसूर की दाल से बने इस नेचुरल बॉडी स्क्रब की मदद से आप अपनी ऑयली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप पिंपल्स से बचे रहना चाहते हैं तो आप इस स्क्रब को चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ-साथ मसूर की दाल में पाए जाने वाले तत्व आपके डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर आपकी स्किन के ग्लो को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। टैनिंग दूर करने के लिए भी इस बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement