अगर आपके बाल जड़ से मजबूत नहीं हैं, तो आप हेयर फॉल प्रॉब्लम का शिकार बन सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर हेयर फॉल प्रॉब्लम को समय रहते ट्रीट न किया जाए, तो गंजेपन की समस्या भी पैदा हो सकती है। हेयर फॉल या फिर गंजेपन की चपेट में आने से बचने के लिए आप इस होममेड हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस हेयर पैक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
कैसे बनाएं हेयर पैक- सबसे पहले मुट्ठी भर करी पत्तों को धो लीजिए। इसके बाद आपको करी पत्तों को अच्छी तरह से पीस लेना है। अब एक कटोरी में पिसे हुए करी पत्ते और 2 स्पून दही निकाल लीजिए। हेयर पैक बनाने के लिए आपको ताजे करी पत्ते और ताजे दही का इस्तेमाल करना चाहिए। पिसे हुए करी पत्ते और दही को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
अप्लाई करने का तरीका- आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस स्मूद पेस्ट को हेयर पैक की तरह अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर लगाना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 30 से 40 मिनट तक इस पेस्ट को लगाए रखिए। लगभग आधे घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेयर वॉश के लिए किसी भी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बालों के लिए फायदेमंद- अगर आप अपने बालों को जड़ों से मजबूत बनाना चाहते हैं, तो करी पत्ते और दही से बने इस हेयर पैक को यूज कर सकते हैं। इस हेयर पैक की मदद से बालों को न केवल मजबूती मिलती है बल्कि उन्हें घना भी बनाया जा सकता है। क्या आप डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप एक हफ्ते में एक से दो बार इस हेयर पैक को यूज कर सकते हैं। कुल मिलाकर करी पत्ते और दही से बना हेयर पैक आपकी स्कैल्प और आपके बालों को हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।