1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों की सेहत के लिए नींबू और प्याज के नुस्खे कितने असरदार हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया सच

बालों की सेहत के लिए नींबू और प्याज के नुस्खे कितने असरदार हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया सच

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 17, 2026 06:25 pm IST,  Updated : Aug 17, 2026 06:31 pm IST

लोग सदियों से हेयर के लिए घरेलु नुस्खों का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। लेकिन क्या वाकई इनका इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है? बता रही हैं एक्सपर्ट

बालों की सेहत- India TV Hindi
बालों की सेहत Image Source : UNSPLASH

आजकल सोशल मीडिया पर बालों की ग्रोथ बढ़ाने, डैंड्रफ कंट्रोल करने और हेयर फॉल कम करने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि आखिर बालों की सेहत के लिए प्याज या नींबू जैसे घरेलू नुस्खे कितने असरदार हैं। एमडी-डर्मेटोलॉजी डॉक्टर आंचल पंथ ने इस बारे में जरूरी जानकारी साझा की है और बताया है कि नींबू और प्याज जैसे घरेलू नुस्खे बालों पर कितना असर डाल सकते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए इस बारे में बताया है

क्या नींबू डैंड्रफ में फायदेमंद है?

डॉक्टर आंचल कहती हैं अक्सर लोग डैंड्रफ की परेशानी को दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बालों में नींबू के इस्तेमाल से स्कैल्प में जलन हो सकती है और यह स्कैल्प का तेल कम कर सकता है। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल स्कैल्प को और भी कमजोर कर देता हो। तो, अगर आपके बालों में डैंड्रफ की परेशानी है तो उसे कंट्रोल करने के लिए आप केटोकोनाज़ोल, जिंक पाइरिथियोन, सेलेनियम सल्फाइड जैसे इंग्रीडिएंट्स वाले एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करें न कि नींबू का

बालों की ग्रोथ के लिए क्या प्याज़ का इस्तेमाल सही है?

प्याज के रस का इस्तेमाल बालों की सेहत के लिए सबसे ज्यादा किए जाने वाले घरेलू नुस्खों में से एक है। सोशल मीडिया पर बालों की ग्रोथ और हेयर फॉल कम करने के लिए प्याज के रस से लेकर इसके तेल तक के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। लेकिन सामान्य हेयर फॉल या पैटर्न हेयर लॉस की स्थिति में प्याज का रस बालों की ग्रोथ में खास भूमिका नहीं निभाता। प्याज में मौजूद सल्फर बालों के सल्फाइड बॉन्ड को मजबूत करने में मदद करता है, ऐसा दावा भी वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं है।अगर आपको बाल झड़ने की समस्या है, तो इसकी असली वजह का पता लगाकर उसका इलाज करना ज़्यादा बेहतर होगा।

यानी, अगर आपको लगातार बाल झड़ने की समस्या हो रही है, या बालों में बहुत ज़्यादा रुसी है तो केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय उसके कारण का पता लगाकर इलाज कराना ज्यादा बेहतर है। 

 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल