1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सफेद होते बालों में लगाएं काले तिल का लेप, दूर होगी डैंड्रफ की समस्या और बाल होंगे शाइनी

सफेद होते बालों में लगाएं काले तिल का लेप, दूर होगी डैंड्रफ की समस्या और बाल होंगे शाइनी

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 26, 2022 08:59 pm IST,  Updated : Dec 26, 2022 08:59 pm IST

क्या आपके बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं? ऐसे में आप अपने सफेद होते बालों के लिए काले तिल का इस्तेमाल (black sesame seeds for grey hair in hindi) कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

kala_til_for_hair- India TV Hindi
kala_til_for_hair Image Source : FREEPIK

काले तिल को अक्सर लोग खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि काल तिल आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद (sesame seeds for hair) है। जी हां, काले तिल में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड के बालों के विकास और कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा ये बालों को अंदर से हाइड्रेट करता है जिससे इसका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सफेद बालों की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा भी काले तिल बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फायदे।

बालों के लिए काले तिल से बनाएं ये लेप-How to apply black sesame seeds for hair in hindi

बालों के लिए आप काले तिल को पीस कर इसका लेप बना कर बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए पहले तो काले तील को सूखा कर इसका पाउडर बना लें। अब इसमें एलोवेरा और प्याज का रस मिलाएं। अब इसे लेप को मिला कर अपने बालों में लगाएं। 1 घंटा छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से अपना बाल धो लें।

black_til
Image Source : FREEPIKblack_til

बालों के लिए काले तिल के फायदे-black sesame seeds benefits for hair in hindi

1. सफेद होते बालों को कम करता है

सफेद होते बालों के लिए काले तिल का लेप (black sesame seeds for grey hair in hindi) काफी फायदेमंद है। ये बालों की रंगत को बनाए रखने और पोर्स में कोलेजन बूस्ट करने में मदद करता है। इससे सफेद बालों की समस्या कम होने लगती है।

तुलसी से बनाएं ये एंटी बैक्टीरियल फेस पैक, एक्ने कम करने के साथ दाग-धब्बों को करेगा हल्का

2. डैंड्रफ में कारगर

बालों को अंदर से मॉइस्चराइज करने के लिए आप काले तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये तिल का पेस्ट बालों को अंदर से मॉइस्चराइज करता है और ड्राई स्कैल्प को कम करता है। साथ ही इसका एंटी बैक्टीरियल गुण बालों से डैंड्रफ का सफाया करने में भी मददगार है।

kala_til
Image Source : FREEPIKkala_til

3. बालों की चमक बढ़ाता है

काले तिल में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है जो कि बालों की चमक बढ़ाने में मददगार है। ये बालों को अंदर से जान लाता है और इसे शाइन करने में मदद करता है। 

बालों में लगाएं कपूर का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका और 3 फायदे

4. बालों का झड़ना कम करता है

काले तिल का तेल बालों में लगाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है। ये ड्राईनेस को कम करता है और बालों को अंदर से मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इससे बालों का हाइड्रेशन बढ़ता है और बालों का झड़ना कम हो जाता है। इस तरह काले तिल बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल