1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों के लिए सबसे अच्छा शैंपू कैसे चुनें? इस तरह चुनेंगे तो घने और मजबूत होंगे बाल

बालों के लिए सबसे अच्छा शैंपू कैसे चुनें? इस तरह चुनेंगे तो घने और मजबूत होंगे बाल

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 15, 2026 05:35 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 05:35 pm IST

बालों को शाइनी और सिल्की बनाने के लिए हर कोई शैंपू का इस्तेमाल करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों के लिए कौन सा शैंपू परफेक्ट है। यहां हम बताने जा रहे हैं बालों के अच्छा शैंपू कैसे चुनें।

 बालों के लिए सबसे अच्छा शैंपू कैसे चुनें?- India TV Hindi
बालों के लिए सबसे अच्छा शैंपू कैसे चुनें? Image Source : FREEPIK

हेयरफॉल की समस्या इन दिनों आम हो चुकी है। ऐसे में हेयरकेयर प्रोडक्ट्स खरीदते समय काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। लेकिन शैंपू खरीदते वक्त ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते। बालों पर कोई भी शैंपू इस्तेमाल कर लेते हैं, जिसका नतीजा हेयर फॉल निकलता है। ऐसे में शैंपू खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो बालों की नेचुरल चमक कम होने लगती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बालों के लिए सही शैंपू कैसे खरीदें। 

सही शैंपू कैसे चुनें - How To Choose Right Shampoo 

एक वक्त पर एक शैंपू 

अक्सर देखने को मिलता है कि लोग हर दूसरे दिन नया शैंपू इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि इसका स्कैल्प पर बुरा असर होता है और खुजली, डैंड्रफ और हेयरफॉल की समस्या होती है। 

शैंपू जो बालों को दे नमी 
शैंपू खरीदने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें। ऐसे शैंपू खरीदें जो बालों को नमी देने का काम करे। इसीलिए मोइश्चर बेस्ड शैंपू चुनें। 

ऑयली बालों के लिए 
अगर आप ऑयली बालों की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे शैंपू चुनें जो बालों को वॉल्यूम और बैलेंस दें। क्लैरिफाइंग शैंपू चुनें जो बालों से एक्स्ट्रा तेल को हटाने में मददगार साबित हो। 

ड्राई बालों के लिए शैंपू 
ड्राई बालों और ड्राई स्कैल्प के लिए मोइश्चर और हाइड्रेशन वाले शैंपू का चयन करें। सल्फेट रिच शैंपू का इस्तेमाल करने से बचें। इससे बाल झड़ेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल