1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. काली गर्दन पर जमी मैल को साफ करने में मददगार हैं ये 3 उपाय, हफ्ते भर में निखर आएगा रंग

काली गर्दन पर जमी मैल को साफ करने में मददगार हैं ये 3 उपाय, हफ्ते भर में निखर आएगा रंग

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Sep 15, 2023 10:00 am IST,  Updated : Sep 15, 2023 10:00 am IST

काली गर्दन का घरेलू उपचार: अक्सर हम अपनी काली गर्दन से परेशान हो जाते हैं और इसे जल्द-जल्द से साफ करना चाहते हैं। ऐसे में ये नेचुरल उपाय (black neck home remedies) आपके लिए काम कर सकते हैं।

black neck home remedies- India TV Hindi
black neck home remedies Image Source : SOCIAL

काली गर्दन का घरेलू उपचार: धूप, पसीना और गंदगी हमारे स्किन का रंग बदल देती है। इसके कारण हमारी स्किन अपना हाइड्रेशन खोकर काली पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हमारे गर्दन के साथ भी होता है। आपने देखा होगा कि समय के साथ हमारे गर्दन का रंग काला पड़ जाता है और फिर बहुत मेहनत करने के बाद भी हम इसे सही नहीं कर पाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग अपनी काली गर्दन को साफ करने (how to get rid of black neck naturally) के लिए परेशान रहते हैं और इन्हीं लोगों के लिए ये टिप्स काम कर सकते हैं। खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर चीजें आपको अपने घरों में रखी हुई ही मिल जाएंगी। 

गर्दन पर जमी मैल कैसे साफ करें-How to remove neck darkness naturally in hindi 

1. शुगर-एलोवेरा स्क्रब

गर्दन पर जमी मैल को साफ करने के लिए आप इस देसी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल, चीनी, नारियल तेल और नींबू का रस इस्तेमाल करना है। आपको इन सबको मिलाकर एक गाढ़ा स्क्रब तैयार करना है और इसे अपनी गर्दन पर लगाना है। थोड़ी देर स्क्रब करें और 30 मिनट बाद इसे पानी से हटा लें। ऐसा करना आपकी काली गर्दन को चमकाने में मदद करेगा।

aloevera
Image Source : SOCIALaloevera

Makeup Kit हमेशा पर्सनल रखें, दूसरों का शेयर करेंगे तो हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

2. बेकिंग सोडा नींबू स्क्रब

बेकिंग सोडा और नींबू का स्क्रब आपकी काली गर्दन को साफ कर सकता है। ये आपकी मैल को साफ करने के साथ पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। इसकी वजह से आपकी काली गर्दन चमक सकती है। तो, आपको करना ये है कि बेकिंग सोडा 2 चम्मच से ज्यादा लें और फिर इसमें नींबू का रस मिला लें। फिर दोनों के लेप को अपने गर्दन पर लगाएं और स्क्रब करें। ऐसा करना आपकी काली गर्दन को साफ करने में मददगार होगा।

नाश्ते में खाने के लिए परफेक्ट हैं ये 3 फल, स्मूदी हो या टोस्ट किसी भी तरह से करें डाइट में शामिल 

3. कॉफी आलू स्क्रब

आलू पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है तो कॉफी आपकी गर्दन की चमक बढ़ा सकती है। ऐसे में आपको इन दोनों को मिलाकर एक स्क्रब तैयार करना है जो कि आपकी गर्दन को साफ करने के साथ इसकी रंगत सुधारने में मददगार होगी। तो, कॉफी लें और इसमें आलू का रस मिलाएं। दोनों को फेंटें और उसके बाद इस स्क्रब को अपनी गर्दन पर लगाएं। थोड़ी देर हल्के हाथों से यहां स्क्रब करें और फिर गीले कपड़े से काली गर्दन को पोंछ लें। हफ्ते में लगभग 2 से 3 बार इन उपायों करें। ये काली गर्दन को साफ करने में मददगार होंगी।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल