1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. डार्क अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए ऐसे करें बेसन का इस्तेमाल, 15 दिन में दिखेगा असर

डार्क अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए ऐसे करें बेसन का इस्तेमाल, 15 दिन में दिखेगा असर

 Published : Jun 30, 2023 03:47 pm IST,  Updated : Jun 30, 2023 04:40 pm IST

Underarms Whitening: अंडरआर्म्स लाइटनिंग मास्क बनाने के लिए आपको जिन चीजों की जरूरत पड़ेगी वो आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी।

Underarms Lightening mask- India TV Hindi
Underarms Lightening mask Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम में डार्क अंडरआर्म्स के कारण अक्सर महिलाएं स्लीवलेस ड्रेस और टॉप पहनने से कतराती हैं। हानिकारक केमिकल के यूज से अंडरआर्म्स की स्किन खराब हो जाती है जिसके कारण इसका रंग डार्क होने लगता है। बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जो स्किन लाइटनिंग के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं लेकिन ये सभी प्रोडक्ट्स बहुत महंगे होते हैं। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने का एक ऐसा नुस्खा जिसे अपनाकर आपको 15 दिन में असर दिखने लगेगा।

अंडरआर्म्स लाइटनिंग स्क्रब (Underarms Lightening scrub)

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में बेसन कारगर साबित होता है। बेसन से डेड स्किन निकल जाती है, बेसन का अंडरआर्म्स लाइटनिंग स्क्रब बनाने के लिए आपको कच्चा दूध और चीनी चाहिए होगी। इस स्क्रब को बनाने के लिए एक बाउल में 2 बड़े चम्मच बेसन लें, अब इसमें 1 चम्मच चीनी मिलाएं। आखिर में दूध को डालकर एक पेस्ट जैसा बना लें। अब इस पेस्ट से अपने अंडरआर्म्स को 10 मिनट स्क्रब करें। 10 मिनट के बाद इसे साफ पानी से धो लें।

अंडरआर्म्स लाइटनिंग मास्क (Underarms Lightening mask)

अंडरआर्म्स लाइटनिंग मास्क बनाने के लिए आपको एक चम्मच महीन बेसन, 1 टमाटर का जूस चाहिए होगा। एक बाउल में बेसन और टमाटर के जूस को मिलाकर पैक बनाएं। इस पैक को अंडरआर्म्स पर अच्छे से लगाएं। 20 मिनट में जब अंडरआर्म्स लाइटनिंग मास्क ड्राई हो जाए तो इसे साफ पानी से धोएं। आपको असर पहली बार से ही दिखने लगेगा। लेकिन इसका बेहतर रिजल्ट पाने के लिए कम से कम हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

बेसन और कॉफी अंडरआर्म्स लाइटनिंग मास्क

बेसन और कॉफी का अंडरआर्म्स लाइटनिंग मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1 चम्मच बेसन लें और इसमें आधा चम्मच कॉफी और जरूरत के अनुसार कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। आपका अंडरआर्म्स लाइटनिंग मास्क तैयार है, इसे 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर साफ पानी से धोएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: खाने से लेकर वॉशरूम तक अगर आप भी हर समय यूज करते हैं Social Media, तो जानें इस एडिक्शन के नुकसान

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में असरदार है ये फल, डायबिटीज के मरीज डाइट में करें शामिल

बारिश में बढ़ जाती है कीड़े-मकोड़े की संख्या, काट लें तो तुरंत करें ये 4 देसी उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल