1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्लस साइज होने पर भी दिख सकती हैं स्लिम और फैशनेबल, नोट कर लें कपड़ों के चुनाव के स्मार्ट टिप्स

प्लस साइज होने पर भी दिख सकती हैं स्लिम और फैशनेबल, नोट कर लें कपड़ों के चुनाव के स्मार्ट टिप्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 06, 2026 01:24 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 01:24 pm IST

How To Look Slimmer If You Are Plus Size: प्लस साइज या ओवर वेट होने के बाद भी आप फैशनेबल और स्लिम दिख सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे ?

प्लस साइज - India TV Hindi
प्लस साइज Image Source : UNSPLASH

जब भी बात फैशन की आती है तो महिलाओं का ज़िक्र खुद ब खुद हो जाता है। लेकिन जब महिलाओं का वजन ज़्यादा होता है या वो प्लस साइज़ की होती है तो अपने मन मुताबिक़ फैशन या ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर पाती हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं। अगर आपका वजन भी ज़्यादा है और आप स्टाइलिश कपड़े नहीं पहन पाती हैं तो हम आके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन टिप्स। इनकी मदद से आप न केवल स्टाइलिश लगेंगी बल्कि स्लिम भी दिखेंगी। चलिए जानते हैं कैसे?

स्लिम और स्टाइलिश दिखने के लिए फैशन टिप्स

  • सही फिटिंग: वजन ज़्यादा होने पर बहुत ढीले कपड़े आपको भारी दिखा सकते हैं, जबकि टाइट कपड़े अनचाहे उभारों को दिखा सकते हैं। इसलिए हमेशा शरीर के अनुसार सही फिटिंग वाले कपड़े चुनें

  • गहरे रंगों का चुनाव: वजन ज़्यादा होने पर महिलाओं को काले, मरून, गहरे नीले और बोतल हरे रंग के कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। ये दराक रंग आपको फौरन स्लिमिंग इफ़ेक्ट देते हैं।

  • मोनोक्रोमैटिक लुक: अगर आपका वेट ज़्यादा है तो आप मोनोक्रोमैटिक लुक को वार्डरोब में शामिल करें। मोनोक्रोमैटिक यानी सिर से पैर तक एक ही रंग के कपड़े पहना। एक ही रंग के प्कपडे पहनने से से शरीर लंबा और पतला दिखता है।

  • वी नेक और डीप नेकलाइन: वजन ज़्यादा होने पर गर्दन अक्सर छोटी होती है या बैठी होती है। ऐसे में अपने गर्दन को लंबा और पतला दिखाने के लिए अपने ड्रेस के नेकलाइन का पैटर्न वी नेक या डीप रखें ।

  • ए लाइन और रैप स्टाइल: प्लस साइज़ होने पर ए-लाइन ड्रेसेस या कुर्तियां आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन होती हैं। इस तरह के ड्रेसेस पेट और कूल्हे के हिस्से को छिपाती हैं।

  • फैब्रिक का चुनाव: हमेशा ऐसा फैब्रिक चुनें जो पतला और सॉफ्ट हो जैसे-शिफॉन, जॉर्जेट, लिनेन और मटका सिल्क जैसे हल्के कपड़े। वजन ज़्यादा होने पर आप बहुत कड़े या भारी फैब्रिक को पहनने से बचें।

  • प्रिंट्स और एक्सेसरीज: प्लस साइज़ की महिलाओं को हमेशा छोटे प्रिंट्स पहनने चाहिए और बड़े प्रिंट्स को पहनने से बचना चाहिए। लंबी कुर्तियां और सिगरेट पैंट का कॉम्बिनेशन भी अच्छा लगता है। साथ ही फिटिंग वाले कपड़ों के नीचे सही शेपवियर पहनने से बॉडी शेप बेहतर दिखता है। 

इन टिप्स को अपनाकर और आत्मविश्वास के साथ स्टाइल करके आप शानदार दिख सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल