1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों में खुजली से परेशान रहते हैं तो नारियल के तेल में मिला लें ये गोलियां, दूर जाएगा डेंड्रफ और इंफेक्शन

बालों में खुजली से परेशान रहते हैं तो नारियल के तेल में मिला लें ये गोलियां, दूर जाएगा डेंड्रफ और इंफेक्शन

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 28, 2024 03:23 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 03:24 pm IST

बालों में हमेशा खुजली बनी रहती है तो इसका बड़ा कारण डैंड्रफ हो सकता है। इसके अलावा कई बार फंगल इंफेक्शन होने पर भी बालों में खुजली की समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों पर लगाएं। असरदार है ये नुस्खा।

बालों में खुजली दूर करने के उपाय- India TV Hindi
बालों में खुजली दूर करने के उपाय Image Source : FREEPIK

बालों की समस्या पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। तरह-तरह के शैंपू और तेल होने के बावजूद लोग हेयरफॉल और सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं। केमिकल युक्त चीजों के इस्तेमाल से बालों में डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। जिससे खुजली की समस्या बढ़ जाती है। कई बार स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन होने के कारण भी सिर में खुजली होने लगती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर राहत पा सकते हैं। बालों पर नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से काफी आराम मिलता है। जानिए जैसे इस्तेमाल करें?

नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों पर लगाएं

इसके लिए नारियल का तेल लें। 5-6 कपूर की गोलियों को पीसकर पाउडर बना लें और इसे करीब 100ml नारियल तेल में मिला लें। इस तेल को बनाकर रख लें और हफ्ते में कम से कम 3 बार इस तेल से बालों पर अच्छी तरह से मसाज करें। 1-2 घंटे बाद या रातभर रखने के बाद शैंपू कर लें। आपको काफी आराम मिलेगा।

नारियल तेल और कपूर के फायदे

  1. डैंड्रफ होगा दूर- नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। कपूर में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प पर होने वाला किसी भी फंगल इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं। नारियल के तेल से ड्राईनेस कम होती है। इस तेल की मालिश से रूसी से छुटकारा मिलता है।

  2. हेयर ग्रोथ- नारियल तेल और कपूर मिलाकर मालिश करने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। बालों की जड़ों को पोषण मिलता है जिससे बालों की लंबाई बढ़ती है और हेयर फॉल की समस्या भी कम होती है।

  3. जलन और खुजली में राहत- बारिश के दिनों में स्कैल्प पर नमी आने के कारण खुजली, जलन की समस्या बढ़ जाती है। कई बार बैक्टीरियल इंफेक्शन होने लगता है। ऐसे में स्कैल्प पर कपूर के तेल से मालिश करना फायदेमंद हो सकता है। कपूर के एंटी-बैक्टीरियल गुण खुजली को शांत कर जलन में आराम पहुंचाते हैं।

  4. जूं से मिलेगा छुटकारा- बारिश के दिनों में कई बार बच्चों को सिर में जूं पड़ जाते हैं तो खुजली होने लगती है। इसके लिए भी कपूर वाला तेल फायदेमंद होता है। बच्चे को नहाने से पहले बालों में नारियल और कपूर का तेल लगाएं। कपूर की गंध से जूं बेहोश हो जाएंगे और कंघी में निकल जाएंगे।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल