1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दिवाली की बची मोमबत्ती और मोम से बनाएं क्रीम, फटी एडियों को हफ्तेभर में कर देती है ठीक, 1 बार आजमाकर जरूर देखें

दिवाली की बची मोमबत्ती और मोम से बनाएं क्रीम, फटी एडियों को हफ्तेभर में कर देती है ठीक, 1 बार आजमाकर जरूर देखें

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 20, 2024 12:28 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 12:28 pm IST

फटी एड़ियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर पर मोम या मोमबत्ती से क्रीम बनाकर पैरों पर लगाएं। दिवाली पर बची मोबत्ती या मोम से आप आसानी से क्रीम बना सकते हैं। ये क्रीम आपकी Crack Heels को तुरंत ठीक कर देगी। आइये जानते हैं मोमबत्ती और मोम से क्रीम बनाने का तरीका?

मोम से क्रीम कैसे बनाएं- India TV Hindi
मोम से क्रीम कैसे बनाएं Image Source : SOCIAL

दिवाली पर घरों में मोमबत्ती बच जाती हैं। कई बार जहां मोमबत्ती जलाते हैं वहां मोम पिघलकर इकट्ठा हो जाता है। इस मोम को कुछ लोग फेंक देते हैं कुछ लोग इसे जमा करके रख लेते हैं। पुरानी पड़ी मोमबत्ती या फिर पिघले हुए मोम से आप सर्दियों के लिए बेहतरीन क्रीम बना सकते हैं। मोम से बनी इस क्रीम का इस्तेमाल दादी नानी फटी हुई एड़ियों को ठीक करने के लिए किया करती थीं। ये वाकई असरदार क्रीम होती है। एड़ियों में पड़ रही दरारों को ये क्रीम कुछ ही दिनों में ठीक कर देती है। जानिए मोमबत्ती और मोम से कैसे बनाते हैं क्रीम और इसे लगाने का सही तरीका क्या है?

मोम और मोमबत्ती से बनाएं एड़ियों के लिए क्रीम

फटी एड़ियों के लिए क्रीम
Image Source : SOCIALफटी एड़ियों के लिए क्रीम

  • सबसे पहले आप पिघला हुआ मोम या पुरानी मोमबत्तियां ले लें। अब एक पैन में सरसों का तेल या फिर नारियल का तेल गर्म करें। जैसे ही तेल अच्छा गर्म हो जाए इसमें पिघला हुआ मोम या फिर मोमबत्तो की टुकड़ों में काटकर डाल दें।

  • गर्म तेल में डालते ही मोम पिघल जाएगा। बस आपको मोम को पिघलने तक ही पकाना है। आपको तेल की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं रखनी है। अगर आप नारियल का तेल इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें 1 पिंच हल्दी भी मिला सकते हैं। जैसे ही मोम और तेल अच्छे गर्म हो जाएं गैस को बंद कर दें।

  • अब इसे हल्का ठंडा होने पर किसी कांच की शीशी या कटोरी में भरकर रख लें। ठंडा होते ही तेल और मोम पूरी तरह से जम जाएगा। ये एक क्रीम जैसा बन जाएगा। आप इसे पूरी सर्दियों स्टोर करके रख सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • मोम चूंकि चिपचिपा होता है इसलिए रात में सोते वक्त ही इसका इस्तेमाल करें। सबसे पहले पैरों को गर्म पानी से धो लें और सुखा लें। अब मोम वाली क्रीम को पैरों और फटी एड़ियों पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद मोजे पहन लें। इससे आपके कपड़े और चादर गंदी नहीं होगी। आपको इसी तरह 1 हफ्ते तक मोम की क्रीम का इस्तेमाल करना है।

  • आपके पैर एकदम मुलायम हो जाएंगे। आपको यकीन नहीं होगा कि हफ्तेभर पहले आपकी एड़ियां बुरी तरह से फटी थीं। इससे फटी एड़ियों की दरारे भी भर जाएंगी। मोम की क्रीम क्रेक हील्स को तेजी से ठीक करती है। आप चाहें तो इस क्रीम का इस्तेमाल हाथों और शरीर पर भी कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल