1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों की जड़ें हो गई हैं कमजोर, तो मजबूती के लिए लगाएं मेथी दाने से बना हेयर मास्क

बालों की जड़ें हो गई हैं कमजोर, तो मजबूती के लिए लगाएं मेथी दाने से बना हेयर मास्क

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 30, 2024 10:50 pm IST,  Updated : Nov 30, 2024 10:50 pm IST

क्या आपके बाल बहुत ज्यादा टूटने या फिर झड़ने लगे हैं? अगर हां, तो आपको अपने बालों की जड़ों को मजबूत बनाने की जरूरत है। आइए मेथी दाने से बने हेयर मास्क की रेसिपी के बारे में जानते हैं।

Fenugreek Seeds Hair Mask Recipe- India TV Hindi
Fenugreek Seeds Hair Mask Recipe Image Source : FREEPIK

लंबे-घने बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन अक्सर पोषण की कमी की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। अगर आप हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में मेथी दाने से बना मास्क शामिल करना चाहिए। मेथी दाने में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके बालों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए इस केमिकल फ्री हेयर मास्क को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं हेयर मास्क?

घर पर नेचुरल हेयर मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कप पानी में आधी कटोरी मेथी दाना डालना है। मेथी दाने को रात भर के लिए भीगने दीजिए। अगली सुबह मिक्सी में भीगे हुए मेथी दाने को डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। इसके बाद इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लीजिए। मेथी दाने के पेस्ट में एक स्पून कोकोनट ऑइल एड कर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

अप्लाई करने का तरीका

अब मेथी दाने से बने इस हेयर मास्क को अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस हेयर मास्क को लगभग 30 से 40 मिनट तक लगाकर रखना है। अब पहले नॉर्मल पानी से हेयर वॉश कर लीजिए। इसके बाद अगर आपको जरूरत लगे तो माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करके बालों को अच्छी तरह से धो लीजिए।

महीने भर में दिखने लगेगा असर

आप इस हेयर मास्क को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। महज एक महीने के अंदर आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा। हेयर फॉल प्रॉब्लम को अलविदा कहने के लिए आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस हेयर मास्क की मदद से आपके बालों को पोषण मिलेगा जिससे आपके बालों की जड़ों को मजबूती मिल पाएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल