1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गाजर के साथ इस चीज का इस्तेमाल कर पाएं ऐसी गुलाबी-दमकती त्वचा, हर कोई बन जाएगा दीवाना

गाजर के साथ इस चीज का इस्तेमाल कर पाएं ऐसी गुलाबी-दमकती त्वचा, हर कोई बन जाएगा दीवाना

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 22, 2025 06:01 pm IST,  Updated : Jan 22, 2025 06:01 pm IST

क्या आप जानते हैं कि गाजर और चुकंदर को सही तरीके से अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप अपनी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधार सकते हैं?

गुलाबी-दमकती त्वचा के लिए यूज करें गाजर-चुकंदर- India TV Hindi
गुलाबी-दमकती त्वचा के लिए यूज करें गाजर-चुकंदर Image Source : FREEPIK

सर्दियों में अक्सर त्वचा का निखार खो जाता है और चेहरा रूखा और बेजान लगने लगता है। अगर आप बिना पार्लर जाए, गुलाबी और दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं, तो आप गाजर और चुकंदर से बना फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाकर आप अपनी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है।

कैसे बनाएं फेस मास्क?

घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले गाजर और चुकंदर को अच्छी तरह से कद्दूकस कर लीजिए। अब कद्दूकस की हुई गाजर और चुकंदर को एक सूती कपड़े में डालकर इनके रस को एक कटोरे में निकाल लीजिए। अब इस कटोरी में एक चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अगर आप चाहें तो दही की जगह बेसन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

स्किन केयर रूटीन में शामिल करने का तरीका

अब आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर रखना है। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

त्वचा के लिए फायदेमंद

इस फेस पैक को रेगुलरली इस्तेमाल करें और महीने भर के अंदर गुलाबी और दमकती हुई त्वचा पाएं। गाजर, चुकंदर और दही में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। दाग-धब्बों या फिर मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल