1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सरसों तेल के ये 3 उपाय डैंड्रफ का जड़ से सफाया कर देंगे, दादी-नानी के जमाने से हैं कारगर

सरसों तेल के ये 3 उपाय डैंड्रफ का जड़ से सफाया कर देंगे, दादी-नानी के जमाने से हैं कारगर

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Aug 01, 2023 10:02 am IST,  Updated : Aug 01, 2023 10:02 am IST

बालों के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल लंबे समय से फायदेमंद माना गया है। लेकिन, आज हम सिर्फ डैंड्रफ की समस्या में इसके इस्तेमाल और फायदे की बात करेंगे।

mustard_oil_uses_for_dandruff- India TV Hindi
mustard_oil_uses_for_dandruff Image Source : SOCIAL

बालों की कई समस्याएं बारिश के मौसम में बढ़ जाती है। ऐसे में एक समस्या है डैंड्रफ। दरअसल डैंड्रफ की समस्या नमी, उमस और गंदगी की वजह से तेजी से बढ़ती है। इतना ही नहीं ये स्कैल्प इंफेक्शन की ओर भी ले जाती है। इसके अलावा इसकी वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और आप लंबे समय तक के लिए परेशान रह सकते हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि आप बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए कुछ उपायों को करें। इन्हीं उपायों में से एक है स्कैल्प पर सरसों के तेल का इस्तेमाल। तो, जानते हैं डैंड्रफ में आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और इन्हें लगाने के क्या फायदे हैं।

क्या सरसों का तेल डैंड्रफ दूर कर सकता है-How to use mustard oil for dandruff in hindi

1. सरसों का तेल और नींबू का इस्तेमाल

आपको करना ये है कि पहले सरसों के तेल को थोड़ा गर्म करें। इससे इसके न्यूट्रीएंट्स तेल में पिघलकर पूरी तरह से मिक्स हो जाते हैं। अब जब तेल थोड़ा सा ठंडा हो जाए तो सरसों के तेल में 2 नींबू का रस मिला लें। अब इसे अपने पूरे स्कैल्प और बालों में लगाएं। इसे लगाते ही आपको स्कैल्प पर खुजली और जलन महसूस होगी। इतका मतलब ये है कि इसका एंटीबैक्टीरियल और साइट्रिक एसिड प्रभावी ढंग से काम कर रहा है।

mustard_oil
Image Source : FREEPIKmustard_oil

पेट की चर्बी कम कम करने में मददगार है ये डिटॉक्स वॉटर, 15 दिन में दिखने लगेगा असर

2. सरसों तेल एलोवेरा हेयर मास्क

सरसों के तेल से आप एक ऐसा हेयर मास्क बना सकते हैं जो कि डैंड्रफ में काफी कारगर तरीके से काम करता है। आपको करना ये है कि सरसों का तेल लें और इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इन दोनों को मिलाकर अपने सिर पर लगाएं। थोड़ी देर इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर बालों में शैंपू कर लें। दरअसल, एलोवेरा एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि स्कैल्प इंफेक्शन को कम करता है और डैंड्रफ का सफाया करता है। 

दालचीनी, वेनिला और जायफल का घर है केरल का ये शहर, ट्री हाउस में रहने का शौक है तो जरूर जाएं

3. सरसों के तेल और दही को मिलाकर लगाएं

सरसों के तेल और दही का ये उपाय आपकी स्कैल्प और डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। दही में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है तो, सरसों का तेल एंटीबैक्टीरियल है। जब आप इन दोनों को मिक्स करके अपने स्कैल्प पर लगाते हैं तो ये डैंड्रफ तो कम करता ही है साथ ही, स्कैल्प पर सूजन को कम करता है। तो, दही लें, सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं। 1 घंटा छोड़े और शैंपू कर लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल