1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. झाई-झुर्रियों पर असरदार काम करता है कच्चा आलू, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

झाई-झुर्रियों पर असरदार काम करता है कच्चा आलू, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 08, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Mar 08, 2024 03:46 pm IST

Potato For Skin: कच्चा आलू स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। चेहरे पर आलू का रस लगाने से स्किन की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। टैनिंग हटाने और झाइयों को कम करने में आलू असरदार काम करता है। जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

चेहरे पर आलू का इस्तेमाल- India TV Hindi
चेहरे पर आलू का इस्तेमाल Image Source : FREEPIK

आजकल लोग लंबे समय तक जवान और खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए और झाइ दूर करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं, लेकिन इसके लिए आलू का उपयोग सबसे ज्यादा असरदार माना गया है। स्किन के लिए कच्चा आलू बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। त्वचा पर कच्चा आलू लगाने से झुर्रियां, झाइयां, एक्ने और टैनिंग की समस्या दूर हो जाती है। कच्चे आलू का रस नेचुरल ब्लीच का काम करता है। आजकल धूप में निकलते ही स्किन टैन हो जाती है। एक्ने की वजह से त्वचा पर दाग-धब्बे होने लगते हैं। ऐसे में आप फेस पर आलू के रस का इस्तेमाल करें। जानिए त्वचा पर आलू का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

आलू के रस से बनाएं फेस पैक

आलू में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। आलू का रस चेहरे पर लगाने से टैनिंग दूर होती है और त्वचा बेदाग और ग्लोइंग बनती है। आलू को आप फेसपैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 आलू को छील लें और कद्दूकस कर लें। आलू में थोड़ा नींबू का रस, दूध, बेसन मिक्स करें। इसे फेस पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें।

आलू का फेस स्क्रब 

आलू डेड स्किन को हटाने का भी काम करता है। अगर त्वचा डल और मुरझाई सी होने लगी है तो आलू का उपयोग करें। आलू का स्क्रब बनाने के लिए 1 आलू को कद्दू कस कर लें और उसमें 1 चम्मच दूध, 1 चम्मच ओट्स मिक्स मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। आपको सिर्फ 5 मिनट तक स्क्रब करना है। इससे त्वचा पर जमा गंदगी साफ हो जाएगी। 

आलू के रस का इस्तेमाल

आलू पिगमेंटेशन दूर करने में मदद करता है। आलू में मौजूद पोटैशियम त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है। आलू का रस लगाने से टैनिंग, डार्क स्पॉट और झाई कम होती हैं। आलू के रस में विटामिन बी6 होता है जो एजिंग से बचाता है। आप हफ्ते में 3- 4 बार आलू का रस लगाएंगे तो फाइन लाइंस, झुर्रियां, झाइयां कम होने लगेंगी।

वॉशिंग मशीन में सफेद कपड़ों को ऐसे धोएं, चमकने लगेंगे शर्ट के कॉलर और कफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल