1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. केमिकल वाला गुलाब जल खरीदने की बजाय घर पर ही मिनटों में बनाएं, नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

केमिकल वाला गुलाब जल खरीदने की बजाय घर पर ही मिनटों में बनाएं, नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 27, 2026 06:23 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 06:23 pm IST

Homemade Rose Water: अगर, आप बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त गुलाब जल की जगह नेचुरल विकल्प चाहते हैं, तो इसे घर पर बनाना एक शानदार तरीका है। चलिए जानते हैं घर पर गुलाब जल कैसे बनाएं?

गुलाब जल कैसे बनायें- India TV Hindi
गुलाब जल कैसे बनायें Image Source : UNSPLASH

मार्केट में मिलने वाला गुलाब जल अक्सर लंबे समय तक खराब न हो, इसके लिए उसमें प्रिजर्वेटिव्स, फ्रेगरेंस या दूसरे केमिकल मिलाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप त्वचा पर शुद्ध और नेचुरल गुलाब जल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे घर पर बनाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। घर का बना गुलाब जल ताजा, खुशबूदार और बिना अनचाहे केमिकल्स के होता है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और कुछ आसान स्टेप्स में आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

घर पर गुलाब जल बनाने के लिए क्या चाहिए?

ताजे और खुशबूदार गुलाब की पंखुड़ियां (देसी गुलाब बेहतर), 2 से 3 कप साफ पानी, ढक्कन वाला बर्तन, छन्नी या कपड़ा, कांच की बोतल

घर पर गुलाब जल बनाने के स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • पहला स्टेप: सबसे पहले गुलाब की ताजी पंखुड़ियों को उससे अलग करें और साफ पानी से हल्के हाथों से धो लें, ताकि उसपर लगा धूल-मिट्टी हट जाए।

  • दूसरा स्टेप: अब, एक पैन या बर्तन में पंखुड़ियां रखें और इतना पानी डालें कि वे बस डूब जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा पानी न डालें।

  • तीसरा स्टेप: अब, गैस ऑन करें और उसपर गुलाब की पानी वाला बर्तन रखें। अब उसको ढककर धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक गर्म करें। जब पंखुड़ियों का रंग फीका पड़ जाए, तो गैस बंद कर दें।

  • चौथा स्टेप: आपका ऑर्गैनिक गुलाबजल तैयार है।अब मिश्रण को ठंडा होने दें, फिर छन्नी या सूती के कपड़े से उसे छान लें। तैयार गुलाब जल को साफ कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें।

 गुलाब जल का कैसे करें इस्तेमाल?

गुलाबजल का इस्तेमाल चेहरे को टोन करने, ताजगी लाने और हाइड्रेट रखने के लिए बेहतरीन है। इसे आप सीधे रूई की मदद से, स्प्रे बोतल से चेहरे पर, फेस पैक में मिलाकर या रात में टोनर के रूप में लगा सकते हैं। यह त्वचा के pH संतुलन को बनाए रखता है, जलन कम करता है और चेहरे की गंदगी साफ करता है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल