काजल लगाने से आपकी आंखों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। आप चाहे कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट अपने स्किन पर लगा लें लेकिन काजल ना लगाओ तो चेहरा एकदम सुना सुना लगता है। इसलिए लगभग हर महिला इसे लगाना पसंद करती है। दरअसल, काजल एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जिसको लगाने का चलन सदियों पुराना है। ना जाने कितनी ही पीढ़ियों से महिलायें इसे लगा रही हैं। ऐसी मान्यता है कि काजल लगाने से नजर नहीं लगती। साथ ही यह भी माना जाता है कि काजल को अपनी आँखों में लगाने से आंखें बड़ी और सुरमई लगने लगती हैं। ऐसे में ज़्यादातर लोग काजल का इस्तेमाल करते हैं।
Related Stories
लेकिन क्या आप जानते हैं बाजार में मिलने वाले ज़्यादातर काजल में ऐसे कई रासायनिक केमिकल्स मिलाए जाते हैं जो हमारी आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। जिस वजह से लोगों की आंखों में खुजली और इरिटेशन की समस्या बढ़ जाती है जिसके कारण महिलाओं की आंखें लाल होने लगती है और उसमें जलन की समस्या होने लगती हैं। कई बार इसी कारण आंखों में एलर्जी की समस्या भी पैदा हो जाती है। ऐसे में अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो आप घर पर ही काजल बना सकते हैं। घर पर काजल बनना बेहद आसान है। चलिए हम आपको बताते हैं इसे आप घर पर कैसे बनाएं?
काजल के लिए सामग्री
4 बादाम, 2 चम्मच सौंफ, 2 चम्मच घी। कुछ बूँद नारियल तेल, कैसे बनाएं काजल?
काजल कैसे बनाएं?
होममेड काजल बनाने के लिए सबसे पहले सौंफ और क्रश किये हुए बादाम को एक रुई के फाहे में डालें और और अब उस रुई को बाती के आकार में बनाएं। अब एक दिया में 2 चम्मच गई लें और उसमें ये बाती डालें। अब दिया के ऊपर एक थाली रखे। थाली को ऐसे रखे की बाती बुझनी नहीं चाहिए। जब दिया का घी खत्म हो जाए तब थाली को पलटकर देखें। उसमें जमे काजल को अच्छी तरह से खुरच लें और उन्हें एक डिब्बे में निकालें। अब उस डिब्बे में नारियल तेल की कुछ बूंदें अच्छी तरह मिलाएं। अब आपका होममेड काजल तैयार है। इसके इस्तेमाल से आपकी आंखों को कोई परेशानी नहीं होगी।