1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. स्किन के लिए वरदान से कम नहीं नीम, इन Skin प्रॉब्लम्स से दिलाता है छुटकारा

स्किन के लिए वरदान से कम नहीं नीम, इन Skin प्रॉब्लम्स से दिलाता है छुटकारा

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 24, 2026 04:35 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 04:35 pm IST

नीम अपने औषधि गुणों के लिए जानी जाती है। ये हमारी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इसके इस्तेमाल से आप स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं नीम का इस्तेमाल करने से कौन कौन सी स्किन प्रॉब्लम्स दूर होती है।

स्किन के लिए वरदान से कम नहीं नीम- India TV Hindi
स्किन के लिए वरदान से कम नहीं नीम Image Source : MAGNIFIC

बदलते मौसम, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स कई बार फायदे की जगह नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम को सदियों से त्वचा की कई समस्याओं के इलाज के लिए एक औषधि माना गया है। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर नीम आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में चलिए जानते हैं नीम का इस्तेमाल कर आप किन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। 

1. पिंपल्स और एक्ने से छुटकारा

अगर आप बार-बार होने वाले मुंहासों से परेशान हैं, तो नीम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा पर मौजूद उन बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जो पिंपल्स का कारण बनते हैं। यह त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है, जिससे नए पिंपल्स निकलना बंद हो जाते हैं।

2. दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को करे कम
पिंपल्स तो चले जाते हैं, लेकिन अपने पीछे जिद्दी दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं। ऐसे में नीम इससे छुटकारा दिला सकती है। नीम में विटामिन ई और फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को अंदर से हील करते हैं। नीम के नियमित इस्तेमाल से चेहरे के काले धब्बे, टैनिंग और पिग्मेंटेशन धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं और स्किन टोन लाइट होती है।

3. ऑयली स्किन के लिए
ऑयली स्किन वाले लोगों को अक्सर चिपचिपेपन और बंद रोमछिद्रों की समस्या होती है। नीम एक नेचुरल एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है। यह त्वचा के पोर्स को गहराई से साफ करता है और उन्हें सिकोड़ने में मदद करता है, जिससे चेहरा साफ और ऑयल-फ्री नजर आता है।

4. चेहरे की सूजन और रेडनेस करे दूर
सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को अक्सर चेहरे पर जलन, रेडनेस या सूजन की शिकायत रहती है। नीम में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। यह एलर्जी, एक्जिमा या सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी बीमारियों के लक्षणों को कम करने में भी बेहद मददगार है।

5. एजिंग
नीम एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा पर रिंकल्स नहीं आने देता। यह त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे चेहरे पर फाइन लाइन्स और रिंकल्स जल्दी नहीं आती।

कैसे करें इस्तेमाल?
नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा शहद या गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं, फिर धो लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल