1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आपके बेजान चेहरे पर चांदी सा निखार लाएंगे संतरे के छिलके, ऐसे घर पर मिनटों में बनाएं स्क्रबर; जानें विधि 

आपके बेजान चेहरे पर चांदी सा निखार लाएंगे संतरे के छिलके, ऐसे घर पर मिनटों में बनाएं स्क्रबर; जानें विधि 

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 09, 2024 03:57 am IST,  Updated : Apr 09, 2024 03:44 pm IST

संतरे को खाने के अलाव आप उसके छिलके को अपने स्किन केयर में इस्तेमाल कर सकते हैं।इन छिलकों से आप अपने लिए घर पर ही स्क्रबर बना सकते हैं जो त्वचा की डेड स्किन सेल्स को हटाने में बेहद कारगर है

Orange peels scurbber- India TV Hindi
Orange peels scurbber Image Source : SOCIAL

स्किन केयर के लिए महिलाएं केवल पार्लर जाकर क्लीनअप या फेशियल कराती हैं बल्कि ब्रैंड प्रोडक्ट्स के नाम पर हज़ारों लाखों खर्च करने के लिए तैयार रहती हैं ताकि उन्हें एक बेदाग़ त्वचा मिल सके।आपको बता दें मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट्स केमिकल से भरपूर होते हैं और इससे स्किन को भी काफी नुकसान होता है।ये प्रोडक्ट्स स्किन को ग्लोइंग तो बनाते हैं लेकिन इनका रिजल्ट टेम्पररी होता है और स्किन को जो खामियाजा भुगतना पड़ता है वो अलग।ऐसे में दादी नानी के ज़माने वाले घरेलू नुस्खें भले धीरे धीरे असर करें लेकिन उनका स्किन पर कोई साइड एफक्ट नहीं होता है।ये नुस्खें केवल आपकी स्किन को ग्लोइंग बनते हैं बल्कि आपकी स्किन को अंदर से हील करते हैं।आज हम आपको बातएंगे की कैसे आप संतरे से अपने लिए घर पर ही स्क्रबर तैयार कर सकती हैं।चलिए जानते हैं?

स्क्रबर के लिए सामग्री

 7-8 संतरे के छिलके, आधा चम्मच शहद, आधा चम्मच शक्कर

संतरे के छिलके का स्क्रब कैसे बनाएं?

संतरे का स्क्रब बनाने के लिए 7-8 संतरे के छिलकों को छीलकर उन्हें धूप में अच्छी तरह से सुखाएं। इन छिलकों को आप 5 से 6 दिन तक धुप में रखें। जब छिलके एकदम कड़क हो जाएँ तो उन्हें एक मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें।अब इस पाउडर को आप एक कंटेनर में रखें। जब आपको अपने चेहरे के लिए इसे इस्तेमाल करना हो तब 2 चम्मच संतरे का पाउडर लें और उसमें आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच शक्कर मिलाएं। आपका स्क्रबर तैयार है।स्क्रब करने के लिए  ज़रा सा स्क्रब ले और उसे उंगलियों से मिलाएं और चेहरे पर सर्कुलर मोशन में हल्के से मलें।स्क्रब सिर्फ 2 से 3 मिनट तक ही करें। इससे ज्यादा करने से चेहरे परत डैमेज हो सकती है।

स्क्रब के फायदे 

  • स्क्रब करने से डेड स्किन सेल्स के साथ-साथ त्वचा की परतों से सभी प्रकार की गदंगी बाहर निकल जाती हैं.

  • स्किन एक्सफोलिएट करने से स्किन पर जमी डेड स्किन सेल्स हट जाने से बंद रोम छिद्र खुलते हैं जिससे स्किन बेहतर तरह से प्रोडक्ट्स को ऑब्सोर्ब कर पाती है.

  • एक्सफोलिएशन से स्किन डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ावा मिलता है जिससे स्किन क्लीन होती है

  • स्क्रब करने से स्किन का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है।स्क्रब करने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोना चाहिए। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल