1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. परिणीति से लेकर दीपिका तक, आप भी ट्राई कर सकती हैं इन हसीनाओं के ब्राइडल हेयर स्टाइल

परिणीति से लेकर दीपिका तक, आप भी ट्राई कर सकती हैं इन हसीनाओं के ब्राइडल हेयर स्टाइल

 Published : Oct 10, 2023 12:58 pm IST,  Updated : Oct 10, 2023 12:58 pm IST

Bridal Hairstyles ideas: अगर आप भी दुल्हन बनने जा रही हैं और किसी ब्राइडल हेयर स्टाइल की खोज में हैं तो ये आईडियाज आपकी मदद कर सकते हैं। खास बात ये है कि ये इस साल ट्रेंड में हैं।

 Bridal Hairstyles ideas- India TV Hindi
Bridal Hairstyles ideas Image Source : SOCIAL

Bridal Hairstyles ideas: दुल्हन बनना हर लड़की का सपना होता है और इस सपने के साथ काफी सारी तैयारियां जुड़ी होती हैं। जैसे कि स्किन केयर, हेयर केयर, ब्राइडल लहंगा और फिर ब्राइडल हेयर स्टाइल। अब बात सिर्फ ब्राइडल हेयर स्टाइल की करें तो इसमें काफी सारी चीजें आती हैं जो कि आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करती हैं। पर आज हम कुछ बॉलीवुड हसीनाओं के ब्राइडल हेयर स्टाइल पर एक नजर डालेंगे, जिनका चुनाव आप भी कर सकती हैं। ये आपको एक अलग ही लुक देंगे। तो, देखते हैं आप कौन सा ब्राइडल मेकअप अपने ऊपर ट्राई कर सकती हैं।

ब्राइडल हेयर स्टाइल आइडियाज-Bridal Hairstyles ideas in hindi

1. खुले बालों के साथ हेयर स्टाइल-Open Bridal Hair Ideas

परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट ने ऑपन ब्राइडल हेयर लुक लिया था। दोनों के ही बाल खुले थे। आलिया ने माथापट्टी के साथ खुद को एक अलग लुक दिया था। आप भी अपनी शादी में इस लुक को कैरी कर सकती हैं। अपने बालों को खुला रखने के साथ आप लो मेकअप खूबसूरत ब्राइडल लुक ले सकती हैं। इसमें आप अपने बालों को आगे से कर्ल कर सकती हैं या फिर इन्हें स्ट्रेट करके रख सकती हैं। 

 Bridal Hairstyles ideas 2023
Image Source : SOCIAL Bridal Hairstyles ideas 2023

इन टिप्स की मदद से घर में करें अपना पेडीक्योर, चेहरे की तरह चमकेंगे आपके पैर

2. ब्राइडल बन हेयर स्टाइल-Bridal bun hairstyle

ब्राइडल बन हेयर स्टाइल, खुद को एक ब्राइडल लुक देने के लिए बेहद जरूरी है। ये लुक आपकी खूबसूरती बढ़ाएगा। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और कियारा आडवाणी ने यही फूलों के साथ बने ब्राइडल बन लुक लिया था। इस लुक में आपका चेहरा और आपकी ज्वेलरी अलग से निकल कर आएगी। 

शादी से पहले बढ़ाएं अपने आंखों की खूबसूरती,घनी और लंबी पलकों के लिए अपनाएं ये 3 देसी टिप्स

3. गहनों के साथ ब्राइडल हेयर स्टाइल-Hair Jewels hair style

गहनों के साथ ब्राइडल हेयर स्टाइल आपको एक साउथ इंडियन लुक दे सकता है। इस लुक की वजह से आपके चेहरे की खूबसूरती अलग से नजर आएगी। साथ ही ये आपको एक हैवी ब्राइडल लुक देने में भी मददगार है। तो, आप भी अपने बालों को ये ब्राइडल हेयर स्टाइल लुक दे सकते हैं। तो, इस बार अपनी शादी में आप इनमें से कोई भी लुक का चुनाव करें और एक खूबसूरत दुल्हन बनें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल