1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चावल का स्क्रब स्किन को देता है गजब का निखार, डेड स्किन का हो जाता है सफाया; जानें बनाने और लगाने का तरीका

चावल का स्क्रब स्किन को देता है गजब का निखार, डेड स्किन का हो जाता है सफाया; जानें बनाने और लगाने का तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 02, 2024 12:02 am IST,  Updated : Jul 02, 2024 07:33 am IST

चावल के आटे को लोग लंबे समय से सफाई के लिए इस्तेमाल करते आए हैं। ऐसे में ब्लैकहेड्स हटाने में ये कैसे फायदेमंद है। जानते हैं।

चावल का स्क्रब - India TV Hindi
चावल का स्क्रब Image Source : SOCIAL

स्क्रबिंग हामरे स्किन केयर रूटीन का एक अहम हिस्सा है।जब हम स्क्रब नहीं करते हैं तो उस वजह से स्किन पर डेड सेल्स जम जाते हैं जिससे स्किन पर डार्क स्पॉट्स आने लगते हैं।ऐसे में हमे इस रूटीन को हमेशा अपनी स्किन केयर में शामिल करना चाहिए। स्क्रब करने के लिए आप चावल का भी इस्तेमाल क्र सकते हैं। बिलकुल सही पढ़ रहे हैं आप, चावल का स्क्रब एक लोकप्रिय नेचुरल एक्सफोलिएंट है।मृत त्वचा कोशिकाओं को धीरे से हटाने, खुरदुरे धब्बों को चिकना करने और चमकदार, मुलायम त्वचा पाने के लिए किया जाता है। चलिए जानते हैं आप घर पर चावल का स्क्रबर कैसे बनाएं?

चावल के स्क्रब से स्किन को मिलते हैं ये फायदे:

चावल का स्क्रब डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट कर उन्हें पूरी तरह से हटाता है। त्वचा की बनावट और रंगत में सुधार करता है। पिग्मेंटेशन और झुर्रियों पर भी लगाता है लगाम। अनइवेन स्किन को टोन करता है।

चावल का स्क्रब बनाने के लिए सामग्री:

2 बड़े चम्मच बिना पका हुआ चावल, 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल, 1 बड़ा चम्मच शहद

चावल का स्क्रब कैसे बनाएं:

सबसे पहले एक ब्लेंडर जार या फिरइमाम दस्ता में चावल को दरदरा पीस लें। चावल के दरदरदा पाउडर में 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल, 1 बड़ा चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिलाएं। आपक स्किन स्क्रबर तैयार है।

कैसे करें स्क्रबर का इस्तेमाल?

अब स्क्रब को अपनी त्वचा पर हल्के हाथों से लगाएं और मालिश करने वाले गोल मोशन में लगाएँ। स्किन को हल्के हाथों से रगड़ें। अब गर्म पानी से अपना चेहरा धोएं और थपथपाकर सुखाएँ। स्किन को एक्सफोलिएट करते समय बहुत ज़्यादा न रगड़ें। खासकर संवेदनशील त्वचा पर। आप इस स्क्रबर का इस्तेमाल कोहनी, घुटने जैसे डार्क एरिया पर भी कर सकते हैं। बेहतर परिणामों के लिए सप्ताह में एक या दो बार उपयोग करें। इस स्क्रब को 2 सप्ताह तक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल