1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चावल और प्याज से घर पर बनाएं हेयर सीरम, झड़ते बालों से मिलेगा छुटकारा

चावल और प्याज से घर पर बनाएं हेयर सीरम, झड़ते बालों से मिलेगा छुटकारा

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 10, 2024 11:10 am IST,  Updated : May 10, 2024 11:10 am IST

Anti Hair Fall Serum: तेजी से झड़ते बालों से परेशान हैं तो हेयर सीरम का इस्तेमाल शुरू कर दें। इससे बालों का टूटना कम हो जाएगा और कुछ ही दिनों में एकदम सॉफ्ट सिल्की बाल मिलेंगे। चावल और प्याज से भर में भी हेयर सीरम बना सकते हैं।

Hair Serum- India TV Hindi
Hair Serum Image Source : FREEPIK

लंबे और घने बालों की चाहत हर किसी को होती है। महिलाएं हों या पुरुष हर कोई बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है। मार्केट में मिलने वाले कीमती प्रोडक्ट्स भी उतना अच्छा रिजल्ट नहीं दे पाते हैं। ऐसे में आप घर में कुछ नेचुरल चीजों से हेयर सीरम बना सकते हैं। सीरम लगाने से बाल लंबे और घने होने लगते हैं। हेयर सीरम से बालों को मैनेजे करना भी आसान है। आप घर पर चावल और प्याज के साथ कुछ चीजें मिलाकर हेयर सीरम बना सकते हैं। जानिए घर में कैसे बना सकते हैं हेयर सीरम?

बालों के लिए कैसे बनाएं हेयर सीरम?

  1. हेयर सीरम बनाने के लिए आपको 4 बड़े चम्मच चावल चाहिए। करीब 2 बड़े चम्मच मेथी दाना।

  2. करीब 1.5 स्पून प्याज के बीज, 4 गिलास पानी आपको सीरम बनाने के लिए चाहिए।

  3. हेयर सीरम बनाने के लिए चावल को करीब 2 दिन के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

  4. अब चावल के पानी को छान लें और एक गिलास में निकाल लें। 

  5. अब इसमें मेथी के दाने और प्याज डालकर एक दिन के लिए फिर से भिगो दें।

  6. आप देखेंगे कि एक चिपचिपा सीरम बन गया है। आप इसमें कोई एसेंशियल ऑयल मिला लें।

  7. ध्यान रखें ऑयल की मात्रा बहुत कम ही रखें। यानि करीब 7-8 ड्रॉप तेल ही मिलाएं।

  8. अब इसे किसी बोतल में स्टोर करके रख लें। बालों को धोने के बाद जब हल्के गीले हों तो सीरम को स्प्रे कर लें।

  9. एक साथ बहुत ज्यादा सीरम न लगाएं। आप इसे हाथ पर लेकर भी हल्का-हल्का लगा सकते हैं।

  10. बालों की लेंथ पर भी सीरम को अच्छी तरह से लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल