1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने किया मॉडलिंग में डेब्यू, शानदार फैशन सेंस लोगों को बना रही हैं अपना कायल

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने किया मॉडलिंग में डेब्यू, शानदार फैशन सेंस लोगों को बना रही हैं अपना कायल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2021 09:24 am IST,  Updated : Dec 07, 2021 09:28 am IST

सारा तेंदुलकर ने कपड़ों के ब्रांड के साथ मॉडलिंग में अपना डेब्यू कर लिया है। हाल ही में वह एक एड फिल्म में नजर आई हैं।

Sara Tendulkar- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने किया मॉडलिंग में डेब्यू Image Source : INSTAGRAM/SARA TENDULKAR

Highlights

  • सारा तेंदुल्कर ने फैशन की दुनिया में अपन पहला कदम बढ़ा दिया है।
  • सारा ने मशहूर ब्रांड के साथ फैशन की दुनिया में अपना डेब्यू किया है।

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी शानदार फैशन सेंस से लोगों के दिलों में जगह बनाना चाहती हैं। सारा ने आखिरकार मॉडलिंग में अपनी शुरुआत कर दी है। सारा ने हाल ही में कपड़ों के मशहूर ब्रांड के साथ करार किया है। उन्होंने अभिनेत्री बनिता संधू और तान्या श्रॉफ के साथ मॉडलिंग की शुरुआत की। प्रमोशनल वीडियो में तीनों एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

सारा तेंदुलकर एक स्टनर हैं और हम सभी इससे सहमत हैं। उन्होंने अब मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी एंट्री कर ली है जिससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एड पोस्ट किया जिसमें वह एक कपड़े के ब्रांड के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में बनिता संधू और तान्या श्रॉफ भी नजर आई हैं। तीनों एक साथ और अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि ये सभी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

यहां देखें

सारा तेंदुलकर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं और अपने 1.5 मिलियन फॉलोअर्स को ट्रीट करने के लिए तस्वीरों के जरिए उन्हें अपडेट करती रहती हैं। अपनी शानदार फैशन सेंस सारा ने बहुतों को अपना कायल बना लिया हैं।

सारा तेंदुलकर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से ग्रेजुएशन किया हैं। 

सारा के साथ एड फिल्म में नजर आने वाली बनिता संधू एक अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड में काम करती हैं। उन्होंने वरुण धवन के साथ 2018 की फिल्म 'अक्टूबर' में अपनी शुरुआत की। बनिता ने तमिल फिल्म आदित्य वर्मा और अमेरिकी साइंस फिक्शन सीरीज पेंडोरा में एक्टिंग की है। उन्हें आखिरी बार विक्की कौशल की 'सरदार उधम' में देखा गया था। तान्या श्रॉफ उद्योगपति जयदेव श्रॉफ की बेटी हैं। वह इन दिनों में तड़प स्टार अहान शेट्टी के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल