1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शहद में ये एक चीज़ मिलाकर लगाने से लौट आएगी चेहरे की खोई हुई चमक, ऐसे करें इस्तेमाल

शहद में ये एक चीज़ मिलाकर लगाने से लौट आएगी चेहरे की खोई हुई चमक, ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Dec 10, 2023 02:05 pm IST,  Updated : Dec 10, 2023 02:05 pm IST

सर्दियों में स्किन बेहद ड्राई और डल हो जाती है। अगर आपका चेहरा भी डल हो गया है तो आप शहद से बना यह फेस मास्क ज़रूर ट्राई करें।

skin benefits of honey - India TV Hindi
skin benefits of honey Image Source : SOCIAL

सर्दियों में स्किन की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में लोगों की त्वचा डल और ड्राई होने लगती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अपनी स्किन केयर रूटीन में शहद को शामिल कर आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। चेहरे पर दिखने वाली झाइयां, एक्ने, पिंपल्स और टैनिंग को कम करने में भी शहद असरदार है। इसके अलावा शहद ड्राई स्किन पर नमी लेकर आता है सो अलग। शहद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है और यह त्वचा के लिए एक किफायती लेकिन कमाल की सामग्री साबित होता है।

गुणों की खान हैं शहद

शहद लगाने से चेहरे पर जमा गंदगी और ऑयल साफ हो जाता है। यदि चेहरे में गंदगी जमा रहती है तो ब्लैक हेड्स और दाने हो जाते हैं, जिससे कि आपका चेहरा बहुत खराब लगने लगता है और नेचुरल ब्यूटी छुप जाती है। शहद लगाने से चेहरे पर ब्लैक हेड्स नहीं रहते हैं और जो छोटे छोटे दाने होते हैं, उसमें भी बहुत आराम मिलती है।

शहद और एलोवेरा फेस पैक

स्किन के लिए फायदेमंद फेस पैक्स में शहद और एलोवेरा का फेस पैक भी शामिल है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच शहद में एक चम्मच एलोवेरा जैल और एक चौथाई चम्मच पिसी दालचीनी लेनी है। इन तीनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर 5 से 10 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।

सफ़ेद बालों का दुश्मन है ये जादुई तेल, लगाते ही जड़ से काले हो जाएंगे आपके बाल, बस ऐसे करें इस्तेमाल

शहद और दूध

मुलायम त्वचा के लिए शहद का यह फेस पैक परफेक्ट है। इस फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच शहद में 2 चम्मच दूध डालकर मिलाएं। इस मिश्रण को रूई की मदद से चेहरे पर लगा लें। 10 से 15 मिनट पर फेस पैक धोकर चेहरा साफ कर लें।

प्रोटीन से भरपूर मूंग का डोसा बनाने से स्वाद और सेहत का मिलेगा डबल डोज़, 5 मिनट में बनकर होगा तैयार, जानें रेसिपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल