1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Skin Care Tips : पाना चाहते हैं सनबर्न और टैनिंग की समस्या से छुटकारा, तो अपनाएं ये नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

Skin Care Tips : पाना चाहते हैं सनबर्न और टैनिंग की समस्या से छुटकारा, तो अपनाएं ये नुस्खे, जल्द दिखेगा असर

 Edited By: Sushma Kumari
 Published : Apr 25, 2022 06:51 pm IST,  Updated : Apr 28, 2022 11:06 am IST

आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

Skin Care Tips - India TV Hindi
Skin Care Tips  Image Source : FREEPIK

Highlights

  • गर्मियों के मौसम में कई स्किन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।
  • आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में कई स्किन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इन्हीं में से एक है सनबर्न और टैनिंग की समस्या। सूर्य की खतरनाक किरणों के संपर्क में आने से स्किन खराब हो जाती है जिसकी वजह से स्किन पर रैशेज, एजिंग, टैनिंग आदि हो जाती हैं। इससे चेहरा खराब लगने लगता है। केवल इतना ही नहीं एक बार टैनिंग की समस्या हो जाए तो इनसे पीछा छुड़ाना भी आसान नहीं होता है। हालांकि आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

Related Stories

बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान तो आज ही करें ये तीन काम और पाएं आराम 

नींबू और शहद

नींबू और शहद, दोनों ही में ही ऐसे गुण पाए जाते हैं जो टैन को हटाने में मदद करता है। इसके लिए पहले एक बाउल में थोड़ा सा शहद और नींबू का रस लेकर अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को टैनिंग वाली जगह पर लगाकर कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी डेड स्किन आराम से निकाल जाएगी। 

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। साथ ही स्किन से कालेपन को भी दूर करता है। इसके लिए पहले टमाटर को स्लाइस में काट लें। उसके बाद इसे प्रभावित जगह पर कुछ देर तक के लिए रगड़ें, फिर पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल सप्ताह में 2 से 3 बार करें। 

एलोवेरा

एलोवेरा सेहत के साथ-साथ ब्यूटी के लिए भी जाना जाता है। यह सनबर्न और टैनिंग की समस्या को दूर करने के साथ-साथ स्किन को मॉश्चराइज करने का भी काम करता है। इसके लिए एक बाउल में थोड़ा सा एलोवेरा जेल और लैवेंडर तेल डालकर मिक्स कर लें। आप अपने अनुसार कोई सा भी तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद इसे टैनिंग वाली जगह पर लगाएं। 

Skin Care Tips: गर्मियों में डार्क सर्कल से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, यूं करें इस्तेमाल 

दही

टैंगिन की समस्या को दूर करने में दही काफी कारगर साबित होती है। इसमें लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जोकि  टैनिंग और सनबर्न हटाने के साथ ही चेहरे की चमक बढ़ाने में भी असरदार है। 

दूध

दूध प्रोटीन,विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होता है। ये सनबर्न और टैनिंग की समस्या को दूर करने में भी काफी असरदार होता है। इसके लिए पहले थोड़े से कच्चे दूध को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। उसके बाद रूई की मदद से प्रभावित जगह पर अप्लाई करें। ऐसा करने से टैनिंग की समस्या दूर होती है।

Disclaimer: : इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है और परिणाम अलग-अलग लोगों के लिए भिन्न हो सकते हैं। इस फेस पैक को इस्तेमाल करने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।  

बढ़ती गर्मी के साथ हो रही है सनबर्न और टैनिंग की टेंशन तो यहां योग से मिलेगा सॉल्यूशन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल