1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर निखार लाने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें नीम का फेस पैक, दाग-धब्बों से भी मिलेगी निजात

चेहरे पर निखार लाने के लिए इस तरह इस्तेमाल करें नीम का फेस पैक, दाग-धब्बों से भी मिलेगी निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 14, 2022 12:32 pm IST,  Updated : Feb 19, 2022 12:50 pm IST

औषधीय गुणों से भरपूर नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-फंगल मौजूद होते हैं, जोकि चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

neem face pack- India TV Hindi
neem face pack Image Source : FREEPIK

Highlights

  • औषधीय गुणों से भरपूर नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-फंगल मौजूद होते हैं।
  • ये चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।

सर्दियों के मौसम में त्वचा ड्राई हो जाती है, इसलिए इस मौसम में स्किन का ध्यान रखने की बेहद जरूरत होती है। अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो इससे  पिंपल्स, दाग-धब्बों के अलावा कई स्किन संबंधी समस्या होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप चेहरे के दाग-धब्बे से परेशान हो गए हैं और इसे हटाना चाहते हैं तो इसमें नीम आपकी मदद कर सकता है। इन स्किन प्रॉब्ल्म्स से छुटकारा दिलाने में यह बेहद ही कारगर माना जाता है। 

दरअसल, औषधीय गुणों से भरपूर नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-फंगल मौजूद होते हैं, जोकि चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए आप अपने त्वचा के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए घर पर ही कुछ चीजों को मिलाकर नीम से फेस पैक बना सकते हैं। आइए जानते हैं। 

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल, जल्द दिखेगा असर

नीम और शहद का फेस पैक

नीम और शहद का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों का गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाकर 30 मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद पानी से धो लें। ये स्किन में नमी पहुंचाने के साथ ही चमकदार बनाएगा। 

नीम और एलोवेरा का फेस पैक
नीम और एलोवेरा का फेस पैक बनाने के लिए पहले एक चम्मच नीम के पाउडर में थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें। लेकिन इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करने से पहले गुलाब जल से त्वचा को साफ कर लें। उसके बाद इसे अपने चेहरे और गर्दन के आसपास लगाकर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। 

निखरी त्वचा पाने के लिए इस तरह करें आंवला का इस्तेमाल, चमक उठेगा चेहरा 

नीम और बेसन का फेस पैक
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच नीम के पाउडर में एक चम्मच बेसन मिला लें। फिर इसमें थोड़ी-सी दही डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। आप इसका प्रयोग हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

Declaimer: अगर आपको किसी भी तरह की स्किन एलर्जी है या फिर स्किन सेंसिटिव है तो इस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले किसी स्किन एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

पीठ और कंधे पर निकल आए हैं दाने? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दाग भी हो जाएंगे गायब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल