1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मॉनसून में बढ़ जाती है पैरों में फंगल इंफेक्शन की समस्या, जानें कैसे करें अपना बचाव?

मॉनसून में बढ़ जाती है पैरों में फंगल इंफेक्शन की समस्या, जानें कैसे करें अपना बचाव?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 27, 2025 10:55 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 10:57 pm IST

बारिश के मौसम में पैरों में इंफेक्शन की समस्या लगातार बढ़ती है। ये फंगल इंफेक्शन स्किन को आसानी से खराब करता है और दाने पैदा करता है। तो, ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से फंगल इंफेक्शन से बच सकते हैं।

मॉनसून में बढ़ जाती है पैरों में फंगल इंफेक्शन की समस्या- India TV Hindi
मॉनसून में बढ़ जाती है पैरों में फंगल इंफेक्शन की समस्या Image Source : SORA AI

बारिश के मौसम में पैरों में इंफेक्शन की समस्या लगातार बढ़ती है। ये फंगल इंफेक्शन स्किन को आसानी से खराब करता है और दाने पैदा करता है। इसके अलावा इसकी वजह से आपको खुजली और जलन हो सकती है जो कि आपको लंबे समय तक के लिए रह-रहकर परेशान करता रहता है। इतना ही नहीं ये इंफेक्शन एक पैर से दूसरे पैर में भी फैल जाता है। तो, ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से फंगल इंफेक्शन से बच सकते हैं।

बारिश में पैरों को इंफेक्शन से बचाने के तरीके:

  • सोने से पहले पैरों में सरसों का तेल लगाएं: रात को सोने से पहले अपने पैरों को अच्छी तरह साफ करें। फिर सरसों के तेल को हल्का गर्म करके पैरों पर लगाएं। सरसों का तेल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो फंगल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

  • गर्म पानी और नमक से पैरों को साफ करें: नियमित रूप से गर्म पानी में नमक मिलाकर उस घोल में पैरों को डुबोएं। इससे पैरों की गहरी सफाई होती है और इंफेक्शन पैदा करने वाले कीटाणु दूर होते हैं। साथ ही, आप पैरों की स्क्रबिंग भी कर सकते हैं।

  • गीले जूते-चप्पलों को पहनने से बचें: बारिश के दिनों में लोग अक्सर गीले जूते-चप्पल पहन लेते हैं, जो फंगल इंफेक्शन का मुख्य कारण बनते हैं। हमेशा सूखे और साफ जूते-चप्पल पहनें। अपने जूते-चप्पलों को समय-समय पर धोकर अच्छी तरह सुखा लें, फिर ही पहनें।

  • पैरों को सूखा रखें: सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने पैरों को हमेशा सूखा रखें। बारिश के पानी या नमी के कारण उंगलियों के बीच लगातार गीलापन रहना इंफेक्शन को तेजी से बढ़ा सकता है और इसे एक पैर से दूसरे पैर में भी फैला सकता है। घर आने के बाद पैरों को तुरंत धोकर अच्छी तरह सुखा लें, खासकर उंगलियों के बीच की जगह को।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल