Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बढ़ाना चाहते हैं बालों की ग्रोथ, तो हेयर केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए ये तेल

बढ़ाना चाहते हैं बालों की ग्रोथ, तो हेयर केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए ये तेल

Written By: Vanshika Saxena Published : Jul 24, 2025 10:45 pm IST, Updated : Jul 24, 2025 11:04 pm IST

क्या आप भी अपनी हेयर ग्रोथ को सुधारना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऑइल्स को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

बालों के लिए फायदेमंद तेल- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बालों के लिए फायदेमंद तेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दादी-नानी के जमाने से तेल को बालों के लिए वरदान माना जाता रहा है। अगर आप अपनी हेयर हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको तेल को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। अगर आप अपनी हेयर ग्रोथ को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आप औषधीय गुणों से भरपूर इन ऑइल्स में से किसी भी एक तेल को यूज करना शुरू कर सकते हैं।

इस्तेमाल कर सकते हैं आंवला का तेल

आंवला आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी हेयर हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने के लिए आंवला के तेल का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप आंवला के तेल को कोकोनट ऑइल के साथ मिक्स करके भी अप्लाई कर सकते हैं। एक हफ्ते में दो बार आंवला का तेल लगाएं और कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

फायदेमंद साबित होगा नारियल का तेल

कोकोनट ऑइल में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके बालों की ग्रोथ को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको नारियल के तेल को गुनगुना करके अपनी स्कैल्प पर अप्लाई करना चाहिए। रात भर इस तेल को लगाए रखने के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस्तेमाल कर सकते हैं भृंगराज तेल

आयुर्वेद के मुताबिक भृंगराज तेल आपके बालों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर ये तेल आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपकी हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने में भी मददगार साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए गुनगुने भृंगराज तेल से अपनी स्कैल्प की मसाज करें और फिर कुछ घंटों के बाद हेयर वॉश कर लें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement