1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मुंहासों से परेशान हैं तो रोजाना पिएं ये 5 हेल्दी जूस, दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब

मुंहासों से परेशान हैं तो रोजाना पिएं ये 5 हेल्दी जूस, दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 12, 2024 11:27 am IST,  Updated : Feb 12, 2024 11:29 am IST

How To Get Rid Acne Problem: टीनएज में ज्यादातर लोग मुंहासे की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आपको भी पिंपल्स परेशान करते हैं तो डाइट में ये 5 हर्बल ड्रिंक जरूर शामिल कर लें। इससे आपका ब्लड क्लीन होगा और जल्द ही मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।

Juice For Acne- India TV Hindi
जूस पीने के फायदे Image Source : FREEPIK

बढ़ते प्रदूषण, टेंशन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से स्किन पर भी कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। धूल-मिट्टी और गंदगी की वजह से आजकल युवा चेहरे पर मुंहासे की समस्या से बहुत परेशान रहते हैं। टीनएज में हार्मोंस में बदलाव आता है जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या होने लगती है। लंबे समय तक पिंपल निकलना और उन्हें अनदेखा करना आपकी सूरत बिगाड़ सकता है। मुंहासों से चेहरे की रौनक चली जाती है और ठीक होने के बाद चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आते हैं। ऐसे में लोग मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तरह तरह के घरेलू उपाय भी अपनाते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। पिंपल की समस्या को कम करने के लिए खून को साफ करना और बॉडी को डिटॉर्स करना जरूरी है। इसके लिए डाइट में कुछ हर्ब्स का जूस शामिल करें। इससे नेचुरली आपकी स्किन स्वस्थ और सुंदर हो जाएगी और पिंपल्स की समस्या दूर हो जाएगी।

  1. नीम और शहद का जूस- मुंहासे दूर करने के लिए नीम के पत्तों को असरदार माना जाता है। रोजाना सुबह नीम के पत्तों को रस और उसमें शहद मिलाकर पीने से मुंहासे कम होने लगते हैं। नीम के पत्ते कड़वे होते हैं इसलिए शहद मिलाकर पीना चाहिए। शहद न सिर्फ कड़वापन दूर करता है बल्कि इससे समस्याएं भी दूर हो जाती है। नीम के पत्ते खून साफ करते हैं और स्किन से मुंहासें की समस्या को कम करते हैं। सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खाने से पेट के कीड़े भी मर जाते हैं। मुंहासे दूर करने के लिए रोजाना 1० ग्राम नीम के पत्तों को जूस निकाल लें और शहद मिलाकर पी लें।

  2. ग्रीन टी और लेमन जूस- चाय की जगह आप सुबह ग्रीन टी और लेमन जूस पीएं। इससे शरीर में जमा हानिकारक तत्व निकल जाएंगे। इसे पीने से शरीर को विटामिन सी और पोषक तत्त्व मिलते हैं जिससे त्वचा ग्लो करती है। ग्रीन टी विद लेमन जूस पीने से मुंहासे की समस्या भी गायब हो जाती है। इसे पीने से पेट और पाचन तंत्र अच्छा रहता है। चेहरे के दाग-धब्बे भी कम होने लगते हैं।

  3. आंवला और एलोवेरा का जूस- सेहते के लिए आंवला और एलोवेरा का जूस बहुत फायदेमंज माना जाता है। रोजाना सुबह इस जूस को पीने से विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। जिससे मुंहासे की समस्या भी कम हो जाती है। शरीर को डिटॉक्स करने में भी इससे मदद मिलती है। इससे वजन भी कम होता है। आपको 1 ढक्कन आंवला का जूस और 1 ढक्कन एलोवेरा जूस को 1 गिलास पानी में मिलाकर पीना है।

  4. इन फलों का जूस है फायदेमंद- रोजाना जूस पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। जूस पीने से स्किन हाइड्रेटेड रहती है। आप गाजर, टमाटर, चुकंदर, तरबूज, अनार का जूस पी सकते हैं। इससे मुंहासे की समस्या कम हो जाएगी। साथ ही स्किन पिगमेंटेशन को कम करने में मदद मिलेगी।

  5. हल्दी और नींबू का जूस- हल्दी और नींबू को शहद में मिलाकर पीने से भी फायदा मिलता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्त्व पाए जाते हैं जो मुंहासों को दूर करने में मदद करते हैं। सिर्फ हल्दी का पानी पीने से बेहत है कि आप इसमें थोड़ा नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं। इससे ये और असरदार ड्रिंक बन जाता है।

घर पर ऐसे करें पपीता से फेशियल, 10 मिनट में चेहरे का कालापन और टैनिंग हो जाएगी दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल