1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कुछ ही घंटों में उड़ जाती है परफ्यूम की खुशबू? अपनाएं ये 5 तरीके, बनी रहेगी महक

कुछ ही घंटों में उड़ जाती है परफ्यूम की खुशबू? अपनाएं ये 5 तरीके, बनी रहेगी महक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 14, 2022 01:38 pm IST,  Updated : Feb 14, 2022 01:40 pm IST

अगर आप अधिक देर तक परफ्यूम और बॉडी मिस्ट की खुशबू को बॉडी पर टिकाए रहना चाहते हैं तो आप पहले मॉश्चराइजर का प्रयोग कर लें इसके बाद हीं परफ्यूम या बॉडी मिस्ट लगाएं।

परफ्यूम की खुशबू- India TV Hindi
परफ्यूम की खुशबू Image Source : FREEPIK

Highlights

  • वैसलीन परफ्यूम की खूशबू को पूरे दिन बनाए रखने में भी मददगार साबित होती है
  • परफ्यूम लगाने के बाद इसे कभी भी रगड़ना नहीं चाहिए इससे परफ्यूम की खुशबू बट जाती है
  • परफ्यूम की बोतल को कई लोग हिलाहिलाकर प्रयोग करते हैं जो बिलकुल भी गलत है

ठंड लगभग खत्म होने को है और गर्मी के दिन आने को हैं। ऐसे में पसीने की दुर्गंध आम बात है। इससे बचने के लिए हम डियोड्रेंट या फिर परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दिक्कत तब आती है जब इसकी महक खत्म होने लगती है। हम बेहतर खुशबू के लिए महंगे से महंगे और अच्‍छे से अच्‍छे ब्रांड का परफ्यूम खरीदकर लाते हैं लेकिन इसके बावजूद इसकी खुशबू कुछ समय बाद ही खत्‍म हो जाती है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिससे आपके परफ्यूम की महक लंबे समय तक बनी रहेगी तो चलिए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में-

वैसलीन का करें इस्तेमाल-

वैसलीन परफ्यूम की खूशबू को पूरे दिन बनाए रखने में भी मददगार साबित होती है। इसके लिए पहले अपने पल्स पॉइंटस पर वैसलीन की एक पतली लेयर बना लें और फिर उस पर परफ्यूम लगाएं। इससे परफ्यूम की खूशबू लंबे समय तक बनी रहेगी।

मॉश्‍चराइजर जरूरी-
अगर आप अधिक देर तक परफ्यूम और बॉडी मिस्‍ट की खुशबू को बॉडी पर टिकाए रहना चाहते हैं तो आप पहले मॉश्‍चराइजर का प्रयोग कर लें इसके बाद हीं परफ्यूम या बॉडी मिस्‍ट लगाएं। ऐसा करने पर आप पाएंगे कि इसकी खुशबू अधिक देर तक टिकी रहेगी।

परफ्यूम लगाकर रगड़े नहीं-
परफ्यूम लगाने के बाद इसे कभी भी रगड़ना नहीं चाहिए इससे परफ्यूम की खुशबू बट जाती है और जल्दी ही उसका असर खत्म हो जाता है।

परफ्यूम की बोतल को अधिक हिलाएं नहीं-
परफ्यूम की बोतल को कई लोग हिलाहिलाकर प्रयोग करते हैं जो बिलकुल भी गलत है। इसे जहां तक हो सके हिलाएं नहीं। इसे खड़ा ही रखें और जब लगाना हो तो धीरे से उठाकर स्‍प्रे करें। इससे इसकी क्‍वालिटी बरकरार रहेगी और कई दिनों तक आप इसे प्रयोग कर पाएंगे।

बाथरूम में ना करें स्‍टोर-
बहुत लोगों को बाथरूम में बॉडी स्‍प्रे या परफ्यूम स्‍टोर करने की आदत होती है, लेकिन यहां मौजूद ह्यूमिड और डैम्‍प की वजह से परफ्यूम की खुशबू वीक हो जाती है और लगाने के बाद अधिक देर तक इसकी खुशबू नहीं टिकती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल