1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं देसी घी, झाई-झुर्रियां और मुंहासों की हो जाएगी छुट्टी; जानें इस्तेमाल का सही तरीका

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं देसी घी, झाई-झुर्रियां और मुंहासों की हो जाएगी छुट्टी; जानें इस्तेमाल का सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Mar 04, 2024 10:57 pm IST,  Updated : Mar 04, 2024 10:58 pm IST

स्किन के लिए घी के फायदे किसी से छुपे नहीं हैं। बशर्ते कई लोग चेहरे पर घी का इस्तेमाल करने का तरीका नहीं जानते हैं इस वजह से घी के फायदों से अनजान रह जाते हैं।

Desi ghee benefits for skin - India TV Hindi
Desi ghee benefits for skin Image Source : SOCIAL

देसी घी के गुणों से तो हर कोई वाकिफ है। इसे इस्तेमाल से सेहत चुस्त और दुरुस्त ही नहीं होती बल्कि यह आपकी सुंदरता को भी बढ़ाने का काम करता है। दरअसल, देसी घी आपके स्किन, बाल, हेल्थ के लिहाज से काफी असरदार है। लेकिन देसी घी के ब्‍यूटी बेनिफिट्स के बारे में कम ही लोगों ही जानते हैं। स्किन के लिए घी के फायदे किसी से छुपे नहीं हैं। बशर्ते कई लोग चेहरे पर घी का इस्तेमाल करने का तरीका नहीं जानते हैं इस वजह से घी के फायदों से अनजान रह जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं आपकी मखमली, मुलायम और खूबसूरत त्‍वचा का राज घी कैसे हो सकता है।

  1. ड्राई स्किन से दिलाए छुटकारा: घी में ऐसे गुण हैं कि यह आपकी त्वचा के रूखेपन को दूर करने के साथ-साथ आपकी स्किन को मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। ड्राई स्किन वालों के लिए देसी घी संजीवनी बूटी से कम नहीं है।
  2. झुर्रियां भगाएं: घी की मदद से आप अपनी त्वचा को जवां बनाए रखने और झुर्रियों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई एंटी-एजिंग को बढ़ावा देता है, इसलिए नियमित रूप से घी खाने और लगाने से आपकी त्वचा जवां, चमकदार और झुर्रियों से मुक्त रहेगी।
  3. लिप्स बनाए सॉफ्ट: घी आपके फटे होंठों को मुलायम बनाने के साथ चमकदार भी बनाता है। यदि होंठ फट रह हों, तो आप रोजाना अपने होंठों पर घी का लिप बाम की तरह प्रयोग कर सकते हैं। यह आपके होठों को मुलायम रखेगा।
  4. मुहासों के लिए देसी घी: घी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व कील मुहांसों को दूर रखने में भी सहायक होता है। इसके लिए 1 चम्मच घी में 1 चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ समय बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा के दाग-धब्बे भी कम होने लगेंगे।

घने-लंबे बालों के लिए हफ्ते में 3 दिन नारियल तेल से करें बालों का मसाज, जानें कब और कैसे लगाएं?

कैसे लगाएं देसी घी?

वैसे तो आप देसी घी का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं लेकिन सिर्फ देसी घी ही आपकी स्किन की केयर करने में असरदार है।  देसी घी को हल्का गर्म करें और चेहरे पर अच्छे से मलकर सोने से पहले लगाएं।  रात के समय सोने से पहले आंखों के नीचे घी लगाने से डार्क सर्कल्स की दिक्कत दूर होती है। पिंपल्स पर भी उंगलियों में लेकर घी लगाया जा सकता है।

झुर्रियों वाली स्किन के लिए ये एसेंशियल ऑयल हैं वरदान, जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल