1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. झड़ते बालों का समय रहते नहीं किया इलाज, तो बहुत जल्द सिर पर नहीं बचेगा एक भी बाल

झड़ते बालों का समय रहते नहीं किया इलाज, तो बहुत जल्द सिर पर नहीं बचेगा एक भी बाल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 14, 2024 10:13 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 10:13 pm IST

अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको इस केमिकल फ्री हेयर मास्क को अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

How to get rid of hair fall problem?- India TV Hindi
How to get rid of hair fall problem? Image Source : FREEPIK

अगर आपके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं तो आपको समय रहते अपने बालों की जड़ को मजबूत बनाने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। जब आपके बालों की जड़ कमजोर हो जाती है, तब आपको हेयर फॉल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर बैठे भी अपनी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

मेथी हेयर मास्क बनाने का तरीका

घर पर केमिकल फ्री हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक चौथाई कप मेथी दाने और एक स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले मेथी दानों को पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दीजिए। अब अगली सुबह आपको भीगे हुए मेथी दानों का पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद आपको इस पेस्ट में एक चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। 

कैसे करें इस्तेमाल?

मेथी दाने और शहद से बने इस नेचुरल हेयर मास्क को अपने बालों की जड़ों पर अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस हेयर मास्क को थोड़ी देर तक लगाकर रखना है। अब आप ठंडे पानी से हेयर वॉश कर सकते हैं। बालों को धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

हेयर हेल्थ के लिए फायदेमंद

मेथी दाने में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपके बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। हेयर फॉल से छुटकारा दिलाने के अलावा मेथी हेयर मास्क रूसी की समस्या को भी काफी हद तक दूर कर सकता है। इसके अलावा इस नेचुरल हेयर मास्क की मदद से आपके बाल शाइनी भी बन सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेथी दाने में एंटी-फंगल गुण, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल