1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रूखी-फटी एड़ियों को कहना चाहते हैं गुडबाय, तो आज से ही शुरू कर दीजिए इन टिप्स को फॉलो करना

रूखी-फटी एड़ियों को कहना चाहते हैं गुडबाय, तो आज से ही शुरू कर दीजिए इन टिप्स को फॉलो करना

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 30, 2025 11:38 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 11:38 pm IST

क्या आपकी एड़ियों की त्वचा भी बहुत ज्यादा रूखी हो गई है? अगर हां, तो आपको भी ड्राई और क्रैक्ड हील्स से छुटकारा दिलाने वाले कुछ तरीकों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

रूखी-फटी एड़ियों का इलाज- India TV Hindi
रूखी-फटी एड़ियों का इलाज Image Source : FREEPIK

चेहरे की त्वचा और हाथों-पैरों की त्वचा की देखभाल पर तो सभी ध्यान देते हैं लेकिन ज्यादातर लोग अपनी एड़ियों की त्वचा की देखभाल करना भूल जाते हैं। रूखी और फटी एड़ियों की वजह से आपके पैरों की सारी शो खराब हो जाती है। अगर आप भी अपनी रूखी-बेजान एड़ियों को मुलायम बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। महज कुछ ही दिनों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

जरूरी है स्क्रब करना

नहाते समय आपको हर रोज अपनी एड़ियों की स्क्रबिंग करनी चाहिए। हल्के-हल्के हाथों से हर रोज स्क्रबिंग करने से आपकी एड़ियों पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाया जा सकता है। इसके अलावा आपको एक हफ्ते में एक बार अपने पैरों को गुनगुने पानी में जरूर भिगोना चाहिए। 15-20 मिनट तक गुनगुने पानी में पैरों को भिगोए रखने से न केवल आपके पैर साफ होंगे बल्कि आपकी रूखी एड़ियां मुलायम भी होने लगेंगी।

कर सकते हैं दही का इस्तेमाल

जिस तरह से चेहरे को नमी देने के लिए आप फेस पैक यूज करते हैं, उसी तरह से अपनी एड़ियों को नरम बनाने के लिए भी आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। एड़ियों पर दही लगाकर रखें और फिर थोड़ी देर के बाद धो लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दही में मौजूद पोषक तत्व आपकी एड़ियों के रूखेपन को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

जरूर लगाएं फुट क्रीम

एड़ियों के रूखेपन को दूर करने के लिए और एड़ियों को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखने के लिए फुट क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। फुट क्रीम को अप्लाई करने से पहले अपने पैरों को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए फुट क्रीम लगाते समय आपको हल्के हाथों से अपनी एड़ियों की मसाज भी करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल